करनाल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि एफआईआर उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं लेकिन घबराहट भाजपा में हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी तंत्र उनके खिलाफ साजिश रच जेल जाने तक की अफवाह उड़ाने लगा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भले ही रैली कर लें। लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी रैली करके दिखाएगी। स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेयर के प्रत्यक्ष चुनावों को लेकर कांग्रेस को कोई एतराज नहीं है। लेकिन इसके भी दो पहलू है। जिस पर कांग्रेस विचार विमर्श करेगी। आरक्षण पर मचे बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो कांग्रेस ने सभी को बराबर का हक दिया और प्रदेश में आरक्षण भी लागू किया। क्योंकि कांग्रेस सभी को जोडकऱ चलती है। लेकिन भाजपा तोडऩे में विश्वास रखती है।
शुक्रवार को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, किसान समस्या, महंगाई, बिजली के बढ़े हुए मूल्यों से जुड़े मुद्दो को बड़े जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा क्षेत्र करनाल की खस्ता हालत को लेकर कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने करनाल का बहुतेरा विकास किया था। करनाल को विकास की तेज गति पर छोड़ गए थे। लेकिन भाजपा अपना शहर ही नहीं संभाल पाई। सारे करनाल की सडक़े टूटी हुई है। आये दिन मेडिकल कालेज में मरीज बवाल मचाते है। विकास के मामले में करनाल खंडहर बनता जा रहा है। कांग्रेस करनाल को जहां छोड़ गई थी, करनाल वहीं का वहीं खड़ा है। उन्होंने कहा कि अपराध के मामले में भी करनाल ने सबको पीछे छोड़ दिया है। आये दिन दोहरे-तीहरे तथा चार-चार मर्डर एक साथ दिन-दिहाड़े होते रहते है। करनाल में अपराधियों के हौंसले बुलंद है।
राजनीतिक बदले की भावना से मेरे खिलाफ कार्यवाही : हुड्डा
उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल और डीजल पर 8.2 प्रतिशत वैट था। लेकिन भाजपा ने इस वैट को बढ़ाकर साढ़े 18 तक पहुंचा दिया है। महंगाई कम करने का दावा करने वाली भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर लोगों की जान निकाल दी है। संगठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन गठित न होने से कांग्रेस कमजोर हुई है। अशोक तंवर का नाम लिए बगैर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे प्रदेशो में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया गया है। वह संगठन की मजबूती को लेकर श्रीमती सोनिया गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कई बार मुलाकात कर चुके है। हरियाणा में भी कांग्रेस मजबूत होगी। रणदीप सुरजेवाला तथा पार्टी के अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल यात्रा तथा जनसभाओं को लेकर हुड्डा ने सीधे-सीधे कहा कि कांगे्रेस का प्रत्येक नेता अपने तरीके से पार्टी का प्रचार करने में लगा है।
इस अवसर पर गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा, विधायक कर्ण दलाल, विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री भीमसेन मैहता, पूर्व चेयरमैन स. त्रिलोचन सिंह, राजीव मलिक, मराठा विरेन्द्र वर्मा, हरिराम साभा, रणपाल संधु, जगदीप विर्क, सुरेन्द्र नरवाल, जोगिन्द्र वाल्मीकि, रामशरण भोला, पूर्व विधायक अशोक कश्यप, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, किशोर नागपाल, महेन्द्र कादियान, पंकज गाबा, रमेश सैनी, अनिल शर्मा, सचिन बुढऩपुर,अमरजीत धीमान, अमित बराना, जोगिन्द्र चौहान, विनोद तितोरिया समेत पूर्व पार्षद व सरपंच समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



