कैथल : इनेलो के 16वें स्थापना दिवस के सफल कार्यक्रम को लेकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक दिग्विजय चौटाला को बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई। प्रात: तिहाड़ जेल में हुई मुलाकात के बाद दिग्विजय ने बताया कि इनेलो सुप्रीमो ने कैथल में इनसो के 16वें स्थापना दिवस की बधाई दी वहीं छात्र संघ चुनाव व इऽसो के विस्तारीकरण के लिए भी लंबी बातचीत हुई। दिग्विजय ने बताया कि उनकी मुलाकात में मुख्य बात पंजाब, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश में इनसो का विस्तारीकरण कैसे हो उसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से आवश्यक बातचीत की। ओम प्रकाश चौटाला ने दिग्विजय चौटाला के प्रभावशाली भाषण के लिए बधाई दी वहीं उनके नेतृत्व क्षमता के लिए शाबाशी भी दी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार की मंशा को जब उन्होंने इनेलो सुप्रीमो के सामने रखा तो उन्होंने भी प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की सलाह दी। इसके साथ-साथ इनेलो सुप्रीमो ने सभी छात्र संगठनों को इकटठा होकर एक मंच पर आकर प्रत्यक्ष रूप में चुनाव करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल को व मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपने का आदेश दिया। दिग्विजय ने बताया कि कैथल में आयोजित हुए सफल कार्यकम को देखते हुए व इनसो के लिए मेहनती साथियों के संघर्ष को देखते हुए निकट भविष्य में इनसो में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी में जिम्मेवारी दी जा सकती है।
सरकार के इशारे पर आरएसएस के आदमियों को भर्ती करके किया गया भ्रष्टाचार : दिग्विजय चौटाला
इसके साथ-साथ इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी बात बताते हुए अब इनसो संगठन के अंदर केवल वही छात्र कार्य करेंगें जो निरंतर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो साथी इनसो में लंबे समय से कार्य कर रहा है उनके संघर्ष को देखते हुए उन्हें युवा इनेलो में जगह दी जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनैलो सुप्रीमो से हुई लंबी बातचीत के बाद अब इनसो को मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान, पंजाब में ले जाने के लिए वो तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



