शाहाबाद मारकंडा : पूर्व मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय वैज्ञानिक डा. कुलदीप ढींढसा के हुडा स्थित निवास पर कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। फसल बीमा योजना पर पूर्व मुखयमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने बैंक से लोन लिए हुए हैं उनको छोड़कर पूरे प्रदेश में केवल 200 किसानों ने फसल बीमा योजना करवाई है जो यह दर्शाता है कि यह योजना किसानों के लिए कितनी लाभकारी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सरकार भोजन, आयोजन और बिना प्रयोजन की सरकार है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के किसानों से बात कर किसानों के हित का घोषणा पत्र होगा और सरकार बनते ही पहली कलम से किसानों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब के किसानों से मिलकर बातचीत की जाएगी। प्रधानमंत्री के सांपला दौरे पर हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उनके निर्वाचन क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात देकर जाए इसके लिए वह उनका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सरकार द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बहुत हुआ सब्र, अब ईंट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत : हुड्डा
लेकिन विजेता खिलाड़ी को लकड़ी का चैक हाथ में पकड़ा दिया गया असली राशि लेने के लिए खिलाड़ी को कोर्ट जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार खिलाडिय़ों को कोई मान-सममान नहीं दे रही है। भाजपा की पैदल यात्रा पर तंज कसते हुए हुड्डा ने कहा कि चुनाव घोषित होते ही जनता इनको गांवों में घुसने नहीं देगी इसलिए पैदल यात्रा का यह समय भाजपा के लिए सही है।


Download Android App
Download iOS App



