जम्मू के सांबा जिला के रामगढ़ सेक्टर में शहीद हुए थाना कलां गांव के नरेन्द्र सिंह का गुरुवार को उनके पैतृक गांव थाना कलां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ)के डिप्टी कमांडेंट आरएन कौशिक गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर लेकर यहां पहुंचे। इस दौरान बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे। सोनीपत-खरखौदा रोड पर कंवाली गांव के पास हजारों की संख्या में लोग शहीद के पार्थिव शरीर के इंतजार में पहले से ही मौजूद थे।
हरियाणा में पंचायत अजीब फरमान, मुस्लिम न दाढ़ी रखेंगे और न नमाज पढ़ेंगे
यहां उनके पार्थिव शरीर को घर पर रखा गया। उनके दोनों बेटे मोहित, अंकित,पत्नी संतोष एवं परिवार के अन्य सदस्यों सहित ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई जिसमें राज्य के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, स्थानीय विधायक जयवीर बाल्मीकि, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर नांदल, उपायुक्त विनय सिंह, एएसपी राजीव देशवाल, एसडीएम श्वेता सुहाग सहित हजारों लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शमशान घाट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त विनय सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार के समय बीएसएफ एवं हरियाणा पुलिस के जवानों ने सलामी दी। शहीद नरेन्द्र सिंह बीएसएफ की 176वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे।


Download Android App
Download iOS App



