पिपली : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया है। प्रदेश सरकार का खजाना पूरी खाली हो चुका है। सरकार के पास न तो कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसा है और न ही विकास करने के लिए। मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को श्वेत पत्र जारी कर प्रदेश की जनता के सामने सही स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वर्ष 2013-14 में करीब 80 हजार करोड़ की देन जारी थी, जो अब बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है।
इससे स्थिति स्पष्ट हो गई है कि सरकार ने घाटे का बजट पेश कर लोगों को गुमराह करने का काम किया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रविवार को सेक्टर-3 में आयोजित समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सेक्टर-3 में पहुंचने पर कांग्रेस नेता विशाल सिंगला ने तंवर का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तंवर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल मोदी मॉडल को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है, केवल झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने का काम किया था, अब यह मॉडल पूरी तरह फेल हो चुका है।
जींद उपचुनाव का स्थगन, भाजपा का हार से चिंतित होना ही मुख्य कारण : तंवर
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है हर रोज महिलाओं से छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल को तंवर ने टालते हुए कहा कि यह फैसला केंद्रीय कमेटी द्वारा लिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश बंसल, लक्ष्मीकांत शर्मा, संदीप मरवाह, किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजीव घराड़सी, अजय शर्मा, पवन कुमार, शमशेर कश्यप व सतीश गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
– जरनैल


Download Android App
Download iOS App



