आज का राशिफल (02 सितंबर 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (02 सितंबर 2022)

आपकी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने के आसार हैं। करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
आपकी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने के आसार हैं। करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों के लिए स्थिति बेहतर होना शुरू हो सकती है। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : क्रीम
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
आज किसी डील से बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। ऑफिस में काम पूरा करने में देरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ सकता है। आकर्षक जगह पर पर जाने का प्लान बन सकता है। आज आपको किसी से प्यार हो सकता है। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : लेमन
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
आय बढ़ने से पैसों की तंगी अब दूर होगी। नौकरीपेशा लोग संतुष्ट महसूस कर पाएंगे। लंबी बीमारी से अब छुटकारा मिल सकता है। किसी करीबी को जानने का मौका मिलेगा। आज रोमांस में निराश होना पड़ सकता है। 
शुभ अंक : 11, शुभ रंग : क्रीम
कर्क (CANCER) :  (Jun22-Jul 22)
खर्चों में कटौती करने से फायदा हो सकता है। मौजूदा नौकरी असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का मन कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आज कोई आपके दिल में प्यार जगा सकता है। 
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : बैंगनी
सिंह (LEO) :  (Jul23-Aug23)
आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। बीमार लोगों को सही इलाज मिल सकता है। यात्रा से तनाव कम करने में मदद मिलेगी। पार्टनर से किया वादा पूरा कर सकते हैं। किसी को लोन लौटाने के बारे में याद दिलाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : लेमन
कन्या (VIRGO) :  (Aug 24-Sep 23)
बचत किया गया पैसा अब काम आएगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। परिवार में अनबन और खटास आ सकती है। ट्रिप पर जाने से मन शांत महसूस करेगा। पार्टनर के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। 
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
आर्थिक पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। करियर में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। सेहत को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में प्यार के रंग भरना शुरू करेंगे। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : मैजेंटा
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
आय बढ़ने से खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। करियर में चीजें आपके मनमुताबिक हो सकती हैं। परिवार का साथ और प्यार आप पर बरस सकता है। किसी की मदद से अच्छी प्रॉपर्टी डील मिल सकती है। पार्टनर के साथ अनबन बढ़ने की संभावना है। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : हल्का गुलाबी
धनु (SAGITTARIUS) :  (Nov 23-Dec 21) 
आर्थिक स्थिति में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस मीटिंग से आपका मूड ख़राब हो सकता है। संतुलित डाइट की मदद से फिट रह सकते हैं। किसी करीबी से मिलने दूर जाना पड़ सकता है। आप पार्टनर के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। 
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : फिरोजा
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
उधार दिया गया पैसा वापिस मिल सकता है। काम में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बीमार लोगों की हालत में सुधार आएगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने वाला है। कोई आपकी ओर प्यार की पहल करेगा। 
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : बैंगनी
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। घर में कोई बड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं। आपको छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। आज किसी को आपमें दिलचस्पी हो सकती है। धन ले जाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। शुभ अंक : 1, शुभ रंग : लेमन
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
धन लाभ में किसी की मदद मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के लिए सही समय है। हेल्दी रहने के लिए डाइट बदल सकते हैं। यात्रा करने के लिए अच्छा समय नहीं है। छात्रों के लिए बढि़या समय चल रहा है।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : पीच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।