आज का राशिफल ( 20 अप्रैल 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल ( 20 अप्रैल 2022)

आपकी पॉजिटिविटी घरेलू माहौल बेहतर बनाएगी। प्रोफेशनल चुनौती का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

मेष (ARIES) :  (Mar 21-Apr 20) 
आपकी पॉजिटिविटी घरेलू माहौल बेहतर बनाएगी। प्रोफेशनल चुनौती का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक रुप से मजबूत रहने के संकेत हैं,निश्चिंत रहें। पढ़ाई में की गई मेहनत फल देने वाली है,धैर्य रखें। सामाजिक क्षेत्र की किसी गलतफहमी को सुलझाएंगे।
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : लाल
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
उधार या लोन चुका लेने से सुकून महसूस होगा। किसी प्रोफेशनल इवेंट में शामिल होने वाले हैं। सेहत अच्छी रहेगी,किसी प्रकार की चिंता न करें। परिवार और दोस्त जरुरत के समय साथ खड़े रहेंगे। शिक्षा की राह आसान दिख रही,लक्ष्य पर फोकस रहें।
शुभ अंक  : 11 शुभ रंग  : पिच
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
किसी की मदद करने से काफी संतुष्टि मिलने वाली है।वो सब काम सहज हो जाएगा जिसमें पहले परेशानी थी। कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय देना पड़ सकता है,तैयार रहें। घरेलू मामले में दिया गया सुझाव अमल में लाया जाएगा। 
शुभ अंक : 5 शुभ रंग  : गहरा हरा
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
कार्यक्षेत्र में कुछ मैनेज करने की अपेक्षा की जाएगी। वेंचर खड़ा करने के लिए पूंजी की समस्या नहीं रहेगी। तिरस्कृत भावना से ग्रस्त लोगों को मोरल सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई के स्तर पर किए गए बदलाव का फायदा होगा। अपनी बदौलत ही आगे बढ़ा जा सकता है, इसे समझेंगे।
शुभ अंक : 6 शुभ रंग  : क्रीम
सिंह (LEO) :  (Jul23-Aug23) 
शार्ट ब्रेक लेने के लिए उपयुक्त समय है, प्लान करें। वित्तीय स्तर पर सभी कदम सोच समझकर बढ़ाएंगे। शादीशुदा जीवन में समझौतावादी होना लाभ देगा। पढ़ाई के क्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाने वाली है। किसी आयोजन को लेकर व्यस्त और उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : पिच
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
अतिरिक्त कमाई करने का रास्ता निकाल पाएंगे। महत्वपूर्ण काम में फोकस की कमी झेलेंगे,ध्यान दें। होममेकर्स कलात्मकता का प्रदर्शन कर सकती हैं। यात्रा जीवन में रोमांच भर सकता है,प्लान करें। आज आपका झुकाव स्पोर्ट्स एक्टिविटी में रहेगा।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग  : बैंगनी
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
एक जरुरी आयोजन के लिए पैसे जोड़ना शुरु करेंगे। अच्छे परफार्मेंस के जरिये कार्यक्षेत्र में जगह बनाएंगे। फिट और ऊर्जावान रहने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्त या करीबी मिलने आ सकते हैं,उत्साहित रहेंगे। बौद्धिक लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक : 22 शुभ रंग  : परपल
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
अपने काम से सीनियर का भरोसा जीत सकते हैं। वित्तीय लाभ होने के संकेत हैं,सजग रहना होगा। घरेलू स्तर पर हुए सुधार से संतुष्टि महसूस करेंगे। पढ़ाई में मेहनत के साथ मैनेजमेंट भी जरुरी है। आपके सम्मान में कोई पार्टी रखे जाने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग  : गहरा फिरोजा
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
बिजनेस के सटिक असेसमेंट से बड़ा अवसर मिलेगा। आमदनी बढ़ाने का सही मौका मिला है ,फायदा लें। जरुरी मुद्दे को अनदेखा न करें,जीवनसाथी नाराज होंगे। जीवन शैली में सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। गाड़ी या कोई अन्य महंगा सामान खरीदने वाले हैं।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : आसमानी
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का पूरा श्रेय मिलेगा। बजट को लेकर सख्त रहें,फिजूलखर्ची के संकेत हैं। फैमिली आउटिंग का प्लान बन सकता है,तैयार रहें। कोई दोस्त आपके जीवन में अच्छा मोड़ ला सकता है। जिस प्रॉपर्टी पर नजर है अपेक्षित दाम में मिल जाएगा।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सफेद 
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
मैन मैनेजमेंट से जुड़ी चुनौती का हल मिल जाएगा। मौसम की वजह से बीमार लोगों को राहत मिलेगी। लोन वापसी के लिए किसी को याद दिलाना पड़ेगा। पार्टनर की सलाह पर कोई बुरी आदत छोड़ सकते हैं। किसी शुभ आयोजन को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग  : पिच

मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
बिजनेस क्षेत्र में आपके काम को हाथों हाथ लिया जाएगा। स्वास्थ संबंधित परेशानी जल्द दूर हो जाएगी,निश्चिंत रहें।  किसी आवश्यक मुद्दे पर ध्यान देने में असक्षम साबित होंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके सुझाव से असहमत रहेगा। अध्यात्म और धर्म आपकी मानसिक दशा प्रभावित करेगा।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग  : क्रीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।