आज का राशिफल (24 नवम्बर 2021) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (24 नवम्बर 2021)

किसी बीमारी के संबन्ध में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। नदी या तालाब से दूरी बनाए रखें। शारीरिक थकान बढ़ सकती है।

मेष (ARIES) : किसी बीमारी के संबन्ध में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। नदी या तालाब से दूरी बनाए रखें। शारीरिक थकान बढ़ सकती है। संतान की तरफ से व जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : नौकरी में प्रमोशन होने के शुभ योग हैं। किसी सार्वजनिक स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। बहन की शादी को लेकर मन चिंतित रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा ध्यान से करें।

मिथुन (GEMINI) : किसी लाइब्रेरी या प्रयोगशाला में नौकरी मिल सकती है। मन में उदारता का भाव रहेगा। सगे-संबन्धियों के प्रति आदर एवं सम्मान बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) : आज के दिन आपका मन चंचल रहेगा। उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। मंच पर अपनी कला-प्रदर्शन से लोगों को सम्मोहित करेंगे। अचानक नेत्र-विकार की समस्या होगी। यात्रा न करें।

सिंह (LEO) : किसी कल्याणकारी संस्था में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न होगी। कोई खास मित्र या सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पेट खराब रह सकता है।

कन्या (VIRGO) : मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। माता और पत्नी के कलह से मन दुखी रहेगा। सरकारी कर्मचारी से अनबन हो सकती है। शुगर के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्त से अनबन होगी।

तुला (LIBRA) : कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। साहित्यिक मंच से अपने ओजपूर्ण वक्तव्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हो सकते हैं। वाहनादि तेजगति से न चलाएं, दुर्घटना का भय है।

वृश्चिक (SCORPIO) : दादा-दादी के प्रति विशेष लगाव रहेगा। किसी उच्चाधिकारी द्वारा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा करते समय चोर-उचक्कों से सावधान रहें। नदी या तालाब के समीप न जाएं। अग्नि आदि से दूर रहें।

धनु (CAPRICORN) : शत्रु आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी में प्यार बना रहेगा। दांत दर्द की समस्या हो सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे तथा मन खुश रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : दोपहर के बाद तेज वाहन से सावधान रहें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। भाई की सेहत को लेकर मन चिंतित होगा। उदर विकार होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : राजनीतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करेंगे। बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिला मित्र से नोक-झोंक हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बहन-बहनोई से मन-मुटाव हो सकता है।

मीन (PISCES) : जमीन खरीदने का अवसर मिल सकता है। बागवानी करने में रुचि जाग्रित होगी। दीन-दुखियों की मदद कर सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर में कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी का भय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।