आज का राशिफल (30 सितंबर 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (30 सितंबर 2022)

बिजनेस ट्रिप से नए अवसर मिलने की संभावना है।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत सुधर सकती है। बिजनेस ट्रिप से नए अवसर मिलने की संभावना है। अचानक हुए नुकसान की भरपाई में समय लगेगा। आज सड़क पर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। जल्द ही आपको सपनों का साथी मिल सकता है।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : जामुनी
वृष (TAURUS) :  (Apr 21-May 20) 
कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। लाइफस्टाइल संबंधी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार की वजह से काम रोकना पड़ सकता है। छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। शत्रुओं से एक कदम आगे रहने में सफल होंगे।
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड या सम्मान मिल सकता है। सेहत के मामले में डाइट पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी नए काम को शुरू करने से आगे फायदा हो सकता है। घरेलू महिलाएं घर में कोई बदलाव करने की सोच सकती हैं। 
शुभ अंक : 22 शुभ रंग : हल्का नीला
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
पैसा कमाने का बेहतरीन अवसर मिल सकता है। अपने काम से सभी को इंप्रेस करने में सफल होंगे। आज आप भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेमी को आपकी किसी भी बात का बुरा लग सकता है। 
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
कुछ लोगों को इंक्रिमेंट या बोनस मिल सकता है। कोई काम डेडलाइन पर पूरा करना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत की चिंता हो सकती है। पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। रोमांस के मामले में आपके सपने पूरे हो सकते हैं।
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
ऑफिस प्रेजेंटेशन के लिए तैयारी करने की जरूरत है। नियमित वर्कआउट से आप ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। निवेश के मामले में गलत फैसला लेने की उम्मीद है। कहीं बाहर घूमने के लिए किसी को न्यौता दे सकते हैं। 
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
खुद को फिट रखने की कोशिशों का फल मिल सकता है। कोई महंगी चीज खरीदने के लिए लोन मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर आपको इग्नोर करना शुरू कर सकते हैं। अपनी पसंद की जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।  
शुभ अंक : 1 शुभ रंग : ऑरेंज
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
कार्यस्थल में बदलाव सही साबित हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां अब दूर हो सकती हैं। सही निवेश से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी फैसले सावधानीपूर्वक लेने होंगे। 
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : ब्राउन
धनु (SAGITTARIUS) :  (Nov 23-Dec 21)
किसी करीबी की सेहत पर नजर रखनी पड़ सकती है। किसी डील से बड़ा मुनाफा होने की संभावना बनी हुई है। सहकर्मी और सीनियर कुछ अलग व्यवहार कर सकते हैं। आज पारिवारिक स्तर पर खुशियां और प्यार बना रहेगा।
शुभ अंक : 15 शुभ रंग : इंडिगो
मकर (CAPRICORN) :  (Dec 22-Jan 21)
फिट रहने के लिए कोई एक्टिविटी शुरू कर सकते हैं। जल्दबाजी में किसी को भी एडवांस पैसा देने से बचें। घर पर करीबियों के लिए एक पार्टी रख सकते हैं। छात्र खुद से और बेहतर करने की उम्मीद रख सकते हैं। 
शुभ अंक : 1 शुभ रंग: हल्का भूरा
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
सेहत को लेकर हेल्थ चेकअप करवाने की सोच सकते हैं। उधार दिया गया आपको पैसा वापिस मिल सकता है। ऑफिस में काम को ज्यादा व्यवस्थित कर के चलना होगा। पढ़ाई को लेकर छात्र अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट हो सकते हैं।
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
अपने बड़े दिल से लोगों को मन जीत सकते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। पारिवारिक इवेंट में आपको इग्नोर किया जा सकता है। छात्रों को बेहतर करने के लिए मेहनत करनी होगी। 
शुभ अंक : 6 शुभ रंग : लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।