मेष (ARIES) : किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दिल के बजाए दिमाग से काम लें। इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : सरकारी कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख की जा सकती है। महिलाएं परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उत्पन्न कर सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : अध्यापक वर्ग को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। परिवार में संतान के कैरियर को लेकर किसी योग्य एवं अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। कुछ समय धार्मिक स्थल पर अवश्य बिताएं।
कर्क (CANCER) : विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अध्ययनरत युवाओं को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए मन में उत्साह बना रहेगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा बनी रहेगी। अराजकता से दूरी बनाए रखें।
सिंह (LEO) : मीडिया एवं कम्यूनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि बन रही है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर सगे संबंधियों से वाद-विवाद न बढ़ाएं। व्यावसायिक पार्टियों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखें। फिजूल खर्च न करें।
कन्या (VIRGO) : युवाओं को अपने अध्ययन के प्रति और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ न गवाएं अन्यथा पछताना पड़ सकता है। आध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ विश्वास आपको राहत दिलाएगा।
तुला (LIBRA) : कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुक्सान हो सकता है। रुपए-पैसे के मामले में जरूरत से ज्यादा भरोसा न रखें। बिजली विभाग के कर्मचारी वायरादि के कार्य करते समय सावधानी बरतें। गैरकानूनी कार्य करने से बचें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज के दिन पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें, उनके द्वारा चोट लगने का डर है। पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा सलाह-मशविरा न करें। अपने काम से मतलब रखें। शाम के समय जरूरी काम से नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की गतिविधियों पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। व्यावसायिक क्षेत्र में धन लाभ के उत्तम योग बने हुए हैं।
मकर (CAPRICORN) : कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। टैक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को शीघ्र ही किसी प्रोजेक्ट पर उपलब्धि मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : समय और परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी सगे-संबंधी से गलतफहमी की वजह से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत होगा। इससे आपको नए-नए विषयों की जानकारी हासिल होगी। महिलाएं घर की जरूरी वस्तुओं की खरीददारी कर सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें।