मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल : सामाजिक स्तर पर लाइम लाईट में रहने की संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहने के कारण सुकून भरी जिंदगी का आनंद लेंगे। अपने केयरिंग नेचर से प्रेमी का दिल जीतेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संतोषजनक रहने वाला है। शुभ अंक-22, शुभ रंग-आसमानी।
वृष ( TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई : घूमने जाने की योजना में बदलाव से परेशानी महसूस करेंगे। कार्यस्थल का भार हल्का करने के लिए किसी के साथ साझेदारी की संभावना है। अपने जीवन के सबसे शानदार दौर से गुजरने वाले हैं। पूर्व निवेश से रिटर्न मिलने की संभावना है। रोमांटिक योजना के लिए प्रेमी को राजी करेंगे। शुभ अंक-5,शुभ रंग फॉरेस्ट ग्रीन।
मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून : शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद से भी ज्यादा आगे जा सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। जीवनशैली में परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बढ़े हुए काम का बोझ संभालने में सक्षम होंगे। कुछ नया शुरू कर सकते हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-बैगनी।
कर्क (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई : करियर में सफ लता के काफी करीब पहुंच चुके हैं। परिवार में किसी का खराब मूड पूरे घर का माहौल बिगाड़ सकता है। प्रेमी जोड़े आज खुद को सातवें समान पर महसूस करेंगे। सड़क यात्रा के समय सावधानी बर्तें। संपत्ति के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का पीला।
सिंह (LEO) : 24 जुलाई से 22 अगस्त : दोस्तों या करीबी संबंधियों के साथ आज रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। घर के बुजुर्ग का मूड ठीक करने का प्रयास करेंगे। पेशेवर मामले में बड़ी सफलता की संभावना है। मैनुफैक्चर अपने नए उद्दयम से माल सप्लाई करना शुरू करेंगे। पूर्व निवेश से आमदनी आनी शुरू होगी। शुभ अंक-2, शुभ रंग-नीला।
कन्या (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर : पेशे से जुड़े किसी मुद्दे क लेकर दुविधा में रहने की संभावना है। कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने चारों तरफ की हवा में प्यार महसूस करेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई मसला आपसी समझदारी से निपटेगा। बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। शुभ अंक-9, शुभ रंग-भूरा।
तुला (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : आपके प्रदर्शन का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किए जाने की संभावना है। खराब मनोदशा आपके घर का माहौल खराब कर सकता है। प्यार में स्वार्थी नहीं हो सकते। सड़क यात्रा के समय सावधानी रखें। आर्थिक स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-हल्का ग्रे।
वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : कार्यस्थल पर कोई आपके विचारों का विरोध करने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका जो लक्ष्य है उसे हासिल करने में वक्त लगेगा। वित्तीय स्थिति में गिरावट आने के संकेत हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-कॉफी।
धनु (SAGITTARIUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : आपको किसी ऑफिस ट्रिप पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल की परेशानी से तंग आकर नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापारिक स्तर पर प्रतिद्वंदि आपसे मजबूत होता नजर आ रहा है। आप के लिए परिवार सबसे महत्वपूर्ण है। प्यार के बदले कहीं और ध्यान लगाने की जरूरत है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-सुनहरा।
मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : एक-दूसरे से आगे निकलने के होड़ में आप पिछड़ सकते हैं। किसी का प्यार पाने के लिए आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसाय को लेकर नई रणनीति अपनाएंगे। उच्च शिक्षा ले रहे लोगों के सामने पैसे की समस्या आ सकती है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी : आपको पेशेवर क्षेत्र में अपने स्थान पर किसी और को रखना पड़ सकता है। वित्तीय मामले में आ रही समस्या को हर हाल में पटरी पर लाने का प्रयास रहेगा। काम में छोड़ा गया छेद आपके लिए समस्या बन सकता है। प्रेमी का शिकायती लहजा आपको परेशान करेगा। शुभ अंक-3, शुभ रंग-परपल।
मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च : कुछ दिनों के लिए अवकाश पर गए किसी व्यक्ति को याद कर सकते हैं। अपनी योजना का वास्तविक रूप देने के सही दिन है। जॉब पर नए आए लोग पुराने सहकर्मी से सहायता लेंगे। बचत के प्रति आप सजग हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग द्वारा दी गई सलाह कारगर होगी। शुभ अंक-4, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।