मेष (ARIES) : व्यावसायिक एवं पारिवारिक जीवन में उचित तालमेल बना कर रखें अतीत की कुछ नकारात्मक बातें वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें। ससुराल पक्ष में रिश्ता मजबूत रहेगा। पत्नी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों में शामिल होते समय अपने मनोबल को ऊंचा बनाए रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनाए रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को कोई नया प्रोजैक्ट मिल सकता है।
मिथुन (GEMINI) : युवा वर्ग प्रेम-प्रसंग में समय बर्बाद न करें अपने कैरियर एवं कार्य पर विशेष ध्यान दें। पति-पत्नी आपस में सामजंस्य बनाकर रखें, छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न होने दें। वाहनादि मंद गति से चलाएं। इस समय गृह स्थितियां आपके प्रतिकूल हैं।
कर्क (CANCER) : आर्थिक क्षेत्र में मनमुताबिक लाभ मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रुका हुआ उधार पैसा वापस मिलने की संभावना है। दिखावे में आवश्यकता से अधिक खर्च न करें, आगामी समय में किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
सिंह (LEO) : आपकी सकारात्मक सोच तथा व्यवहार आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक संबंधी बातों का निर्णय लेते समय सहकर्मियों की राय अवश्य लें।
कन्या (VIRGO) : किसी उच्चाधिकारी के फोन कॉल्स द्वारा आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोर्ट-कचहरी में आज राहत मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। किसी सगे-संबंधी के यहां मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।
तुला (LIBRA) : कारोबार संबंधी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है अपने दस्तावेजों को पूर्ण करके रखें क्योंकि उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख की जा सकती है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें, समय आपके लिए शुभ है।
वृश्चिक (SCORPIO) : घर में संतान को लेकर किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। पति-पत्नी आपस में समझदारी से समस्या का समाधान करें। वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी लेन-देन करते समय दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें, धन हानि की आशंका बन सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : लम्बे समय से चल रही भविष्य संबंधी योजना को आज साकार रूप दे सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगा। विरोधियों से सावधन रहें, कुछ व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। किसी कल्याणकारी संस्था में आर्थिक सहयोग करने से आत्मिक खुशी महसूस होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के कुछ नकारात्मक रवैये से मानसिक कष्ट मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : वैवाहिक कार्यक्रम संबंधी योजना बन सकती है। खरीददारी में समय व्यतीत होगा। मांगलिक कार्यक्रम में सगे-संबंधियों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बिजली विभाग के कर्मचारी कार्य स्थल पर सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका बन सकती है।
मीन (PISCES) : संतान के किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने से माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। किसी मोटी पार्टी से बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन सकती है। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें।