मेष (ARIES) : आप अपने व्यावसायिक एवं पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने में सक्षम रहेंगे। ससुराल पक्ष से किसी खास करीबी की परेशानी दूर करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजैक्ट संबंधी कार्य में निराशा मिल सकती है।
वृष (TAURUS) : कार्यस्थल पर कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से बहस हो सकती है। क्रोध एवं वाणी को नियंत्रित रखें। दिन की शुरूआत में युवाओं को किसी विशेष कार्य हेतु भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, किन्तु शाम तक आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
मिथुन (GEMINI) : अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों को अवश्य शामिल करें। मार्किट में आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। कभी-कभी मन में किसी नकारात्मक बात को लेकर चिड़चिड़ापन सा महसूस करते हैं। धार्मिकस्थल पर समय बिताए।
कर्क (CANCER) : विषम परिस्थिितयों में भी आप जरूरत के अनुसार कार्य करने में सक्षम रहेंगे। आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। शाम के समय जीवन साथी के साथ आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : कभी-कभी आपके मन में अनहोनी एवं नकारात्मक बातों का भय बना रहता है। बेहतर होगा कि आप आध्यात्मिक एवं सृजनात्मक कार्यों में ज्यादा मन लगाए मन:स्थिति को मजबूत बनाकर रखें। पत्नी का वैचारिक एवं भावानात्मक सहयोग बना रहेगा।
कन्या (VIRGO) : आर्थिक िस्थति बेहतर रहेगी। बिजली के उपकरण का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का भय बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता तय न होने से चिंता बनी रह सकती है। किसी योग्य एवं अनुभवी ज्योतिष से सलाह अवश्य लें।
तुला (LIBRA) : महिलाएं घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। लोगों से मिलकर आत्मीय खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि के योग बनने की संभावना है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आपको अपने कार्य स्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर बाधा डालने का प्रयास करेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ अपने संपर्क मजबूत बनाए रखें। किसी भी तरह के अराजकतत्वों में सम्मििलत न रहें।
धनु (SAGITTARIUS) : किसी मनोरंजन व धार्मिक आयोजन में खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा दरिया दिली न दिखाएं। बजट का ध्यान रखें। महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातों को पड़ौसियों से शेयर न करें। आपको हानि पहुंच सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) :शिक्षा एवं तकनीकी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अनुसंधान संबंधी प्रोजैक्ट पर उपलब्धि मिलेगी। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें। पारिवारिक मामलों को आपसी सामंजस्य द्वारा ही सुलझाएं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) :मार्किटिंग संबंधी कार्यों में अपने संपर्क का दायरा और अधिक मजबूत एवं विस्तृत रखें। मित्र के साथ की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए लोगों के साथ संबंध अच्छे होने से धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
मीन (PISCES) : व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान देना जरूरी है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। कहीं न कहीं आपको राहत जरूर मिलेगी। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।