मेष (ARIES) : किसी बीमारी के संबन्ध में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। नदी या तालाब से दूरी बनाएं रखें। शारीरिक थकान बढ़ सकती है। संतान की तरफ से व जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : नौकरी में प्रमोशन होने के शुभ योग हैं। किसी सार्वजनिक स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। बहन की शादी को लेकर मन चिंतित रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा ध्यान से करें।
मिथुन (GEMINI) : किसी लाइब्रेरी या प्रयोगशाला में नौकरी मिल सकती है। मन में उदारता का भाव रहेगा। सगे-संबन्धियों के प्रति आदर एवं सम्मान बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) :आज के दिन आपका मन चंचल रहेगा। उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। मंच पर अपने कला-प्रदर्शन से लोगों को सम्मोहित करेंगे। अचानक नेत्र-विकार की समस्या होगी। यात्रा ना करें।
सिंह (LEO) : किसी कल्याणकारी संस्था में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न होगी। कोई खास मित्र या सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पेट खराब रह सकता है।
कन्या (VIRGO) : मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। माता और पत्नी के कलह से मन दुखी रहेगा। सरकारी कर्मचारी से अनबन हो सकती है। शुगर के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्त से अनबन होगीं।
तुला (LIBRA) :कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। साहित्यिक मंच से अपने ओजपूर्ण वक्तव्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हो सकते हैं। वाहनादि तेजगति से न चलाए, दुर्घटना का भय है।
वृश्चिक (SCORPIO) : दादा-दादी के प्रति विशेष लगाव रहेगा। किसी उच्चाधिकारी द्वारा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा करते समय चोर-उचक्कों से सावधान रहें। नदी या तालाब के समीप न जाए। अग्नि आदि से दूर रहें।
धनु (SAGITTARIUS) : शत्रु आपके कार्य में बांधा उत्पन्न करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले अन्यथा पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी में प्यार बना रहेगा। दॉत दर्द की समस्या हो सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे तथा मन खुश रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : दोपहर के बाद तेजवाहन से सावधान रहें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। भाई के सेहत को लेकर मन चिंतित होगा। उदर विकार होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : राजनीतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करेंगे। बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिला मित्र से नोक-झोक हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बहन-बहनोई से मन-मुटाव हो सकता है।
मीन (PISCES) : जमीन खरीदने का अवसर मिल सकता है। बागवानी करने में रूचि जाग्रित होगी। दीन-दुखियों की मदद कर सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर में कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी का भय है।