मेष (ARIES) : सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे मान-सम्मान बढ़ सकता है। पुराने विवाद संबन्धी मामलों में दौड़धूप करनी पड़ सकती है, जिसका परिणाम समारात्मक रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
वृष (TAURUS) : लम्बे अरसे से चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा। तनाव मुक्त होंगे। मित्र के साथ किसी शादी-पार्टी में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। मजदूर वर्ग कारखानों में कार्य करते समय सावधान रहें।
मिथुन (GEMINI) : जोखिम भरे कार्यों में निवेश न करें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी संबन्धी मामलों में थोड़ी निराशा मिल सकती है। किसी उच्चाधिकारी से फोन से बात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कभी-कभी आप अपने अहंकार और जिद की वजह से महत्वपूर्ण अवसर गवां देते हैं। युवा वर्ग को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : कारोबार में नई सफलता और उपलब्धियां आपकी प्रतिक्षा कर रही हैं। कुछ नजदीकी लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं, सावधाान रहें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभदायक सिद्ध होगा।
कन्या (VIRGO) : आकस्मिक खर्च से परेशान हो सकते हैं, किन्तु आपका सकारात्मक विचार आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। किसी महिला मित्र से मित्रता हो सकती है, संबन्धों में पारदर्शिता बनाएं।
तुला (LIBRA) : भाग्य की अपेक्षा कर्म पर अधिक भरोसा रखें, अन्यथा सुअवसर गवां देंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पिता द्वारा बताए रास्ते पर चलना फलदायक होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, तैलीय भोजन न करें। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : मार्केटिंग संबन्धी कार्यों को विस्तृत रूप देने के लिए जनसंपर्क का दायरा बढ़ाए, लाभान्वित हो सकते हैं। संपत्ति संबन्धी मामलों में किसी पर अधिक विश्वास न करें। अपने निर्णय को सर्वोपरि बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल एवं सामंजस्य बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से खुशी का वातावरण बना रहेगा। शाम को किसी मित्र द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : अनुसंधान संबन्धी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। ऐतिहासिक तत्वों पर शोध कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से रुका हुआ धन मिल जाएगा। मित्र का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मीन (PISCES) : कारोबार में आप जिस कार्य को जटिल समझ रहे हैं। उसमें अत्यधिक लाभ होने की संभावना है अवसर न गवाएं, आत्मविश्वास और हिम्मत बनाए रखें। सरकारी कर्मचारियों के कार्य भार बढ़ सकते हैं।