मेष (ARIES) : निवेश करने के लिए अनुकूल समय चल रहा है लेकिन इसके लिए सही मार्गदर्शन जरुरी है। भविष्य को लेकर आपने जो कुछ प्लान किया है उससे परिवार के लोग प्रसन्न नजर आएंगे। किसी बात को लेकर चिंता या परेशानी आपको मैनेजमेंट से लड़ने के लिए मजबूर कर सकती है। आप में से जो लोग डाइविटिक हैं वो नेचुरोपेथी का सहारा ले सकते हैं,काफी फायदा होने वाला है। शुभ अंक : 6, शुभ रंग : क्रीम
वृष (TAURUS) : आज किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन करना अच्छा परिणाम दे सकता है। पारिवारिक स्तर पर सुकून और शांति बनाए रखने का प्रयास सफल होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज थोड़ी परेशानी रहेगी, हार्ड वर्क के बदले स्मार्ट वर्क करें ठीक रहेगा। आज आपको ठंड की वजह से कफ कोल्ड की समस्या हो सकती है, अपना ध्यान रखें। शुभ अंक : 22, शुभ रंग : स्काई ब्लू
मिथुन (GEMINI) : आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं, प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का अच्छा मौका है। पारिवारिक स्तर पर थोड़ी परेशानी रहेगी, किसी के कठोर शब्द से आपको ठेस लग सकती है। नया असाइनमेंट मिलने से उत्साहित रहेंगे लेकिन काम करते हुए आपको सजग रहना होगा। मानसिक सुकून के लिए स्पा कारगर हो सकता है लेकिन जेब पर भारी पड़ने की संभावना है। शुभ अंक : 4, शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे
कर्क (CANCER) : आज आपके सामने कई शानदार स्कीम आने वाली हैं, बेझिझक निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा चुने गए करियर को पेरेंट्स की रजामंदी नहीं मिलने से परेशानी रहेगी। काम का बोझ बढ़ने से व्यस्तता रहेगी, बॉस के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। योग और मेडिटेशन के जरिये आज आप एक अलग तरह की ऊर्जा का एहसास करेंगे। शुभ अंक : 5, शुभ रंग : लाइट ग्रीन
सिंह (LEO) : वित्तीय स्तर पर आपकी स्थिति मजबूत रहने वाली है,खर्च के साथ आमदनी भी बढे़गी। आज आप पर पार्टनर का प्यार बरसने वाला है,बच्चों के साथ मूवी का मजा ले सकते हैं। आपके द्वारा की जाने वाली कठिन मेहनत के लिए बॉस की तारीफ मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 22, शुभ रंग : स्काई ब्लू
कन्या (VIRGO) : वित्तीय स्तर पर थोड़ी अस्थिरता रहेगी,निवेश से अपेक्षित रिटर्न मिलने में संदेह है। आज किसी करीबी या दोस्त के घर आने की संभावना है, खुशी का माहौल रहेगा। वर्तमान नौकरी में ग्रोथ की संभावना नहीं दिखने से मानसिक परेशानी हो सकती है। अधेड़ उम्र के लोगों को बॉडी पेन की समस्या रहने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 2, शुभ रंग : डीप स्काई ब्लू
तुला (LIBRA) : कोई लुभावनी बातों के जरिये रिस्की निवेश स्कीम में फंसाने की कोशिश कर सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा दिन गुजरने वाला है, दूर रहने वाले कजिन मिलेंगे। क्लाइंट से पैसा वसूलने के लिए आज अनुकूल मौका है,आपको अच्छा रिव्यू मिलने वाला है। सेहत के स्तर पर सबकुछ अच्छा रहने की उम्मीद है,कुछ ऐसा नहीं है जो उत्साह कम करे। शुभ अंक : 7, शुभ रंग: लेमन
वृश्चिक (SCORPIO) : परेशानियों के बादल छंटने का समय आ गया है,सामने उज्ज्वल सवेरा नजर आ रहा। आपके द्वारा की गई मेहनत अब अपना रंग दिखाना शुरु करेगी,मेहनत का फल मिलेगा। आप सेहत के प्रति सजग तो रहना चाहते हैं लेकिन फिलहाल स्थिति इसके अनुकूल नहीं है। प्रोफेशनल या शैक्षणिक स्तर पर किसी विषय में मास्टरी को लेकर आपकी पहचान बनेगी। शुभ अंक : 9, शुभ रंग : सेंडी ब्राउन
धनु (CAPRICORN) : आर्थिक स्तर पर सबकुछ सामान्य रहने की संभावना है,आमदनी का प्रवाह बना रहेगा। पारिवारिक स्तर पर जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है, उत्साहित रहेंगे। किसी की सलाह सुनने के बदले अपने जुनून और काबिलियत को टटोल कर फैसला लें। आज दिन की शुरुआत ही कुछ बेहतर होने का संकेत दे सकती है, आगे कुछ अच्छा होगा। शुभ अंक : 8, शुभ रंग : सफेद
मकर (CAPRICORN) : आज आपको कोई डील फाइनल करने में या शेयर खरीदने में समस्या आ सकती है। परिवार में यदि किसी की प्रतिक्रिया पर आप उत्तर देंगे तो संबंध बिगड़ने का खतरा रहेगा। बिजनेस पर्सन को शानदार डील करने का मौका मिलेगा,बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग जल्द ही अपने फिटनेस के लिए योग या जुंबा क्लास ज्वाइन करेंगे। शुभ अंक : 8, शुभ रंग : लेवेन्डर
कुम्भ (AQUARIUS) : कैसे सही जगह निवेश कर अपने पैसे को मल्टिपल कर सकते हैं आप बेहतर जानते हैं। सामने विपरित परिस्थिति हैं लेकिन आपके सितारे हारने नहीं देंगे,मजबूती से सामना करें। सहकर्मियों के साथ आज कोई रोमांचक प्लान बनाए जाने के संकेत हैं, जमकर मस्ती करेंगे। आज आपको अपनी पर्सनेलिटी के लिए काफी तारीफ मिलने की उम्मीद है,उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक: 22, शुभ रंग : स्काई ब्लू
मीन (PISCES) : आप एक अच्छे श्रोता हैं जो आपको अच्छा पार्टनर और दोस्त बनने की क्षमता देता है। आप में से कुछ लोग आज उधार में फंसा पैसा वापस पाने में सफल हो सकते हैं, धैर्य रखें। अभिव्यक्ति जरुरी है, बिना अपनी भावना बताए ही आप मान लेते हैं कि कोई नहीं समझेगा। शुभ अंक : 5, शुभ रंग : हल्का हरा