मेष (ARIES) : प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े उच्चाधिकारी को गंभीर मामले के संबंध में मानहानि मिल सकती है। अपने छवि को बनाए रखने के लिए गैरकानूनी कार्यों का सहारा न लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के भावी भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं।
वृष (TAURUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्र के साथ किसी नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना की आशंका बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें, कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। सगे-संबंधियों के यहां किसी मांगलिक कार्य में मित्र के साथ जा सकते हैं।
कर्क (CANCER) : घरेलू कलह से मानसिक कष्ट मिल सकता है। अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें, घर की छोटी-छोटी बातों को व्यावसायिक जीवन पर हावी न होने दें। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, गरिष्ठ भोजन न करें।
सिंह (LEO) : खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए भरपूर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा, समय आपके अनुकूल है। निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। दोपहर के बाद वाहनादि मंद गति से चलाएं। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। बजट का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में बखूबी सक्षम रहेंगे। आपका उदारवादी दृष्टिकोण परिवार के सदस्यों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। आज के दिन किसी भी प्रकार के लेन-देन या उधारबाजी न करें, यदि आवश्यक है तो जांच-परख अवश्य कर लें।
तुला (LIBRA) : इलैक्ट्रानिक उपकरण एवं वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, चोट लगने की संभावना बन सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। किसी उच्चाधिकारी द्वारा पदोन्नति पत्र प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के भी योग हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्य क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही उचित मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : विगत महीनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य किसी मित्र या उच्चाधिकारी के माध्यम से आज पूर्ण होने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएं। संतान के नकारात्मक रवैये से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : कला एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों काे सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जा सकता है। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी जिससे आत्मिक खुशी मिलेगी। पिरवार का कोई सदस्य आपसे द्वेष की भावना रख सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।
कुम्भ (AQUARIUS) : जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। घर के कार्यों के प्रति आपका सहयोग संबंधों को मधुर बनाकर रखेगा। सरकारी कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही न करें, उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख से समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मीन (PISCES) : किसी कल्याणकारी संस्था में आर्थिक सहयोग करने से आत्मिक खुशी महसूस होगी। बाहर निकलते समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बन सकती है। अराजक तत्वों एवं मादक पदार्थों का सेवन न करें।