मेष (ARIES) : शिक्षा एवं तकनीकी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिलेगी। अचानक से कोई मुश्किल कार्य सम्पन्न होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घरेलू खर्च की अधिकता हो सकती है। आगामी समय के लिए धन बचत पर अवश्य ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : दूरदराज के लोगों से आपके सम्पर्क बढ़ेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी आप अपने नकारात्मक व्यवहार से करीबी रिश्तों में तनाव उत्पन्न कर देते हैं। सूझ-बूझ एवं विवेक से कार्य करें।
मिथुन (GEMINI) : नौकरीपेशा व्यक्ति इस समय अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक सम्पन्न करें क्योंकि इस समय पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी नजदीकी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, चोरी व गुम की आशंका है।
कर्क (CANCER) : व्यवसाय में किसी भी प्रकार का निवेश न करें, आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। सहयोगियों एवं कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें, धोखा मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार में माता के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी।
सिंह (LEO) : वित्तीय संबंधी मामलों का लेन-देन करते समय बिल आदि के पेपर को अच्छी तरह से पढ़ लें, कोई त्रुटि होने की आशंका है। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें अन्यथा बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। मित्र का वैचारिक सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय न होने से मानसिक कष्ट रहेगा। किसी पंडित ज्योतिष से सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है और अधिक परिश्रम करें। समय अनुकूल है। सफलता अवश्य मिलेगी।
तुला (LIBRA) : महिलाएं किसी शादी-पार्टी में जाने के लिए आज खरीददारी कर सकती है। खर्च करते समय बजट का भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। किसी अजनबी से बात-व्यवहार सीमित रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद भी करीबियों से संबंध मधुर रहेंगे। आपकी व्यवहार कुशलता लोगों के दिलों पर राज करती है। संतान की पढ़ाई के प्रति मन थोड़ा चिंतित रहेगा। किसी योग्य व्यक्ति की सलाह संतान के भविष्य के लिए लाभदायक होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में आज बड़ी डील हो सकती है जिससे अच्छा मुनाफा प्राप्त रहेगा। मौसमी बीमारियां शारीरिक कष्ट दे सकती है। अत: स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। बच्चों के साथ समय अवश्य बिताएं।
मकर (CAPRICORN) : घर परिवर्तन एवं सुधार संबंधी कार्यों पर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हाे सकता है। किसी करीबी मित्र या सगे-संबंधी के यहां से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। वाहन आदि चलाते समय ध्यान रखें। चोट लगने की आशंका बन सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल कार्य न होने से कुछ परेशान रहेंगे। किसी खास करीबी मित्र से वैचारिक सहयोग ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी युगल आगामी समय में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मान-मर्यादा का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : अपने पिता जी के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश आपकी सफल रहेगी। कारोबार में तरक्की करेंगे। विरोधी हानि पहुंचाने की कोिशश करेंगे अत: सावधान रहें। विवाहित पुरुष किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।