मेष (ARIES) : किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन को छोटी-मोटी पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। हास-परिहास एवं मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : घर के रख रखाव संबंधी गतिविधियों में परिवारजनों के साथ कुछ योजनाएं बनेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए समय अनुकूल है। खर्च के मामले में दरियादिली न दिखाएं। बजट का ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
मिथुन (GEMINI) : घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए पति-पत्नी का पूर्ण सहयोग रहेगा। संतान के अध्ययन एवं उनके कैरियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में अवश्य बिताएं। मानसिक राहत व सुकून महसूस होगा।
कर्क (CANCER) : व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति कम रहेगी किन्तु कार्यों में कोई रूकावट नहीं आएगी। जरूरत के मुताबिक काम होते जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कफ, खांसी व गले में इंफेक्शन महसूस हो सकता है।
सिंह (LEO) : दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने के बजाय अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें तथा उस पर गंभीरता से अमल करें। प्रेमी-युगल के बीच किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है किन्तु रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कन्या (VIRGO) : लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को किसी सेमीनार एवं सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जा सकता है। आपके उत्तम कार्यों की सराहना की जाएगी। महिलाएं नौकरी के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करेंगी।
तुला (LIBRA) : किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अपनी वाणी व क्रोध को नियंत्रित करें अन्यथा समस्या जटिल बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति की ऑफिस के कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। बच्चों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : पति-पत्नी भविष्य हेतु कुछ निवेश संबंधी बातों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता के उत्तम योग बन रहे हैं। डायबिटिज एवं बीपी के मरीज नियमित रूप से अपनी जांच कराते रहें। तैलीय व गरिष्ठ भोजन न करें।
धनु (CAPRICORN) :संगीत एवं साहित्य में जुड़ें लोगों को किसी सार्वजनिक मंच पर प्रभावशाली लोगों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में बाधा उत्पन्न होने से लक्ष्य से भटक सकते हैं। बेहतर होगा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
मकर (CAPRICORN) : विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में जुड़ें लोगों को प्रोजेक्ट संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के उत्तम योग हैं। शाम के समय किसी विपरित लिंगी मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। रिश्तों का मान-सम्मान बनाए रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) :घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से वातावरण सौहार्द्रपूर्ण बना रहेगा। महिलाएं घरेलू कार्य करते समय इलेक्ट्रानिक उपकरण का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। चोट लगने का भय है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी।
मीन (PISCES) : नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु किसी उच्चाधिकारी से मदद ले सकते हैं। कार्यों में थोड़ी परेशानी आ सकती है किन्तु सफलता अवश्य मिलेगी चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी कार्यों को गंभीरता पूर्वक करें।