मेष (ARIES) : मानसिक तनाव को कम करने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बना रहेगा। वरिष्ठ बुद्धिजीवियों द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : जमीन-जायदाद में निवेश करने का अच्छा समय है। घर-परिवार और व्यवसाय में उचित संबन्ध बनाकर रख सकते हैं। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव आपके स्वयं के लिए समस्या बन सकता है।
मिथुन (GEMINI) : आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत हैं, विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। विद्यार्थी वर्ग को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समस्या हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
कर्क (CANCER) : सांस्कृतिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। कारोबार के क्षेत्र में नए-नए लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। पति-पत्नी में थोड़ी नोक-झोंक की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह (LEO) : कार्यक्षेत्र में धन एवं ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए सही रास्ते का चयन करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वाणी और व्यवहार में सामंजस्य बनाए रखें। आफिस में किसी सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : विद्यार्थी वर्ग को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन के योग बन सकते हैं। माता-पिता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। पास-पड़ोस के साथ कुछ मनमुटाव रहेगा।
तुला (LIBRA) : बच्चों के भविष्य एवं अध्ययन को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसायी अपनी आर्थिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दो लाभ की अपेक्षा खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। गृहणियां अपने गृह व्यवस्था को सुचारू बनाएं।
वृश्चिक (SCORPIO) : विद्यार्थी वर्ग को प्रतिस्पर्धा संबन्धी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। किसी के व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को सावधानी पूर्वक करें।
धनु (SAGITTARIUS) : पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन संबन्धी कार्यों में समय व्यतीत होगा। कारोबार के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करने से थकावट व सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) : यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यदि परिवार से दूर है तो आज मिलने के संयोग बन सकते हैं। मजदूर वर्ग दोपहर के भारी मशीनरी कार्य से सावधान रहें, चोट लगने की आशंका बन सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : शिक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को अनुसंधान संबन्धी कार्यों में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता बच्चों की किसी गम्भीर बीमारी को लेकर परेशान होंगे।
मीन (PISCES) : घर में वैवाहिक कार्यक्रम संबन्धी योजनाएं बनेंगी। आय के साथ-साथ खर्च की अधिकता बनी रहेगी। विश्वव्यापी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखें। दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा।