मेष (ARIES) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी अन्य व्यक्ति की निरर्थक बातों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्यक्षमता और आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें। राजनीतिक संबंध मजबूत रहेंगे। किसी खास करीबी की आर्थिक मदद कर सकते हैं।
वृष (TAURUS) : पारिवारिक जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने के बावजूद भी सदस्यों का आपके ऊपर विश्वास न रखना मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आगामी परीक्षा में परिश्रम के बल पर सफलता मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंध मजबूत बनाकर रखें। भविष्य में लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी नए प्रोजैक्ट पर कार्य करने का बेहतर अनुभव मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क (CANCER) : समय आपके पक्ष में है। कार्यस्थल पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होते जाएंगे। शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादेें ताजा हो जाएंगी।
सिंह (LEO) : आज किसी धार्मिक गतिविधियों में व्यस्सता बनी रहेगी। जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे। समान विचारधारा वाले व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करना आपको सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा। बुरे प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें।
कन्या (VIRGO) : परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कोई योजना बन सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ में समय बर्बाद न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें। आज के दिन उधारबाजी से बचें।
तुला (LIBRA) : कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। कर्मचारियों के सहयोग से आमदनी में बढ़ौतरी होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी भी योजना को कार्य रूप देने के लिए जीवनसाथी व परिजनों की सलाह अवश्य लें। समाधान अवश्य मिलेगा। डायबिटिज के मरीज अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। योग-व्यायाम करते रहे। माता से अत्याधिक लगाव बना रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : कार्य क्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी कार्यों में मोटा खर्च सामने आ सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेल-मिलाप न बढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : घर की साज-सज्जा एवं मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। सगे-संबंधियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। यात्रा आदि करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, चोरी एवं गुम होने का भय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : व्यावसायिक गतिविधियों में आज सकारात्मक हलचल रहेगी। महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकते हैं। प्रोपर्टी में विक्रय संबंधी कोई योजना सफल हो सकती है। सरकारी कर्मचारी किसी गैर कानूनी कार्य में जोखिम न उठाये। शत्रुओं से सावधान रहें।
मीन (PISCES) : आर्थिक निवेश संबंधी कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। यदि संभव हो तो उन्हें अभी टाल दें। घर परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में जीनवसाथी की अहम भूमिका रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के प्रति लापरवाही न करें।