आज का राशिफल ( 6 दिसंबर 2020 ) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल ( 6 दिसंबर 2020 )

मशीनरी आदि से संबन्धित कारोबार में कुछ नए कार्य एवं आर्डर मिल सकते हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। कुछ शारीरिक कष्ट मिल सकता है। सर्दी, जुकाम की शिकायत हो सकती है।

मेष (ARIES) : समाज के अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा मान हानि होने की आशंका बन सकती है। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं।
वृष (TAURUS) : व्यापारी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। भाग्य को दोष न देकर कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। निकट संबन्धियों के साथ किसी दूर-दराज की यात्रा पर जा सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का मान बनाए रखें।
मिथुन (GEMINI) : जीवन साथी का सहयोग व धैर्य आपके मनोबल में वृद्धि करेगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा को लेकर तनाव में रहेंगे। अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है।
कर्क (CANCER) : नौकरी पेशा व्यक्तियों का कार्य संबन्ध मामलों में लक्ष्य पूरा न होने पर मानसिक तनाव बन सकता है। माता-पिता बच्चों के भविष्य के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) : मशीनरी आदि से संबन्धित कारोबार में कुछ नए कार्य एवं आर्डर मिल सकते हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। कुछ शारीरिक कष्ट मिल सकता है। सर्दी, जुकाम की शिकायत हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : पुरानी नकारात्मक बातें अपने ऊपर हावी न होने दें। आपसी संबन्धों पर बुरा असर पड़ सकता है। अपने कार्यों को योजना बद्ध तरीके से संपन्न करें सफलता अवश्य मिलेगी। मार्केटिंग कार्य पर अधिक ध्यान दें।
तुला (LIBRA) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। थोड़ा बहुत मनमुटाव होने के बाद भी आपसी समझदारी बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा के लिए गम्भीरता से अध्ययन करें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वित्तीय संबन्धी मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा धन हानि के योग बनने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने क्लाइंट के प्रति उदारता का व्यवहार करें। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : कारोबार में विस्तार करने के लिए जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं, लाभान्वित होंगे। शारीरिक बीमारी को लेकर लापरवाही न करें, अन्यथा गम्भीर बीमारी का रूप ले सकती है। चिकित्सक से उचित सलाह लें।
मकर (CAPRICORN) : गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव बना रह सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में बद्धिजीवों द्वारा चर्चा में रहेंगे। आपके गुणों की सराहना की जाएगी। कभी-कभी आप अपने मनोबल व विश्वास में कमी महसूस करते हैं, सोच को सकारात्मक बनाकर रखें।
मीन (PISCES) : महिला मित्र के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आप अपने अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करें। परिवार में विवाह सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। मांगलिक कार्य से पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।