आज का राशिफल (22 सितंबर) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (22 सितंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) व्यापारियों और नौकरी पेशा वाले लोगों को अच्छी आमदनी के संकेत हैं। घरेलू मोर्चे पर आप बिना किसी रुकावट के तरक्की की शुरुआत कर सकते हैं।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) व्यापारियों और नौकरी पेशा वाले लोगों को अच्छी आमदनी के संकेत हैं। घरेलू मोर्चे पर आप बिना किसी रुकावट के तरक्की की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अनायास किसी का प्यार मिल सकता है। स्वास्थ सामान्य बना रहेगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पीला। 
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यस्थल पर आपको लेकर यदि किसी के मन में कोई संदेह है, तो आप उसे दूर कर पाने में सक्षम होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी वित्तीय चिंताओं से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरुरत है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हरा। 
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) परिवार में जो लोग एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, आप उनके बीच सेतू का काम कर सकते हैं। इस काम से आपको काफी संतोष मिलने वाला है। रोमांटिक मोर्चे पर आपसी समझदारी से स्थिति रोमांचक रहने वाला है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा सलेटी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) निजी काम में हिस्सा लेने के लिए आपको अनुमति मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर काम को प्राथमिकता के अनुसार रख कर आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आपकी आंखे ही सबकुछ करने के लिए काफी है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी कङी मेहनत कामयाब होने वाली है। आप अपनी मासूमियत से किसी को जीत सकते हैं। किसी के प्यार भरे साथ में आप मस्ती के पल गुजार सकते हैं। आप में से कुछ जल्दी ही अपना घर खरीद सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- चांदी का रंग।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) आप कार्यस्थल पर छोटी गलतियों को नजऱअंदाज कर सकते हैं। आप कोई मंहगा सामान खरिदने के लिए पैसा जुटाने  में सक्षम हो सकते हैं। योगा और ध्यान आपके स्वास्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप नई शुरुआत कर सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ अंक- गुलाबी। 
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आर्थिक मोर्चे पर आपके सितारे बुलंद हैं। आपकी आमदनी कई गुणा बढ़ने वाली है। घरेलू मोर्चे पर सब कुछ अच्छा रहेगा। परिवार के युवाओं का उत्साह बढाते हैं जिससे उन्हें चमकने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- कत्थई। 
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) जो लोग संपत्ति के कारोबार में लगे हैं उन्हें अच्छी आमदनी होने वाली है। यदि आप कोई नया उद्दयम करने जा रहे हैं तो उसके बारे में रणनीति से बाहर जाकर सोचें। प्रेमी के साथ गंभीर विवाद होने की संभावना है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गहरा लाल। 
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) जो लोग नौकरी में नए हैं तेजी के साथ काम सीख रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर खुद को तैयार रखें। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती रहेगी। घर का खाना खाने का निर्णय लेकर आपने खुद को मौसमी बिमारियों से बचा लिया है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया। 
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कार्यालय में किसी से मांगा हुआ मदद बिना बड़ी मिन्नत के ही आपको मिल जाएगा। आपसी समझदारी से प्यार मजबूत हो सकता है। सुखद यात्रा पर जाने की संभावना हैं। संपत्ति का मामला आसानी से सुलझता हुआ दिख रहा है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हल्का गुलाबी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) शैक्षणिक मोर्चे पर पढ़ाई को व्यवस्थित कर आप काम के बोझ से बच सकते हैं। बढते खर्च की वजह से आप अपने लिए कुछ खरीदने की हिमम्त नहीं जुटा पा रहे हैं। पहले जैसी काया पाने के लिए कोई शार्टकट नहीं अपना सकते हैं। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया। 
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) तीर्थ यात्रा पर बाहर जा सकते हैं। खर्च कम कर बचत बढाना प्राथमिकता में होगा। किसी महत्वपूर्ण सौदे के लिए कि गई बातचीत साकारात्मक रहने वाली है। आप खुद को तंदरुस्त रखने के लिए समय निकाल सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सलेटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।