आज का राशिफल (11 अगस्त) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (11 अगस्त)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) संबंधियों के बीच दूरी मिटा कर सामंजस्य और मिठास ला सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर अपना रूतवा स्थापित कर सकते हैं।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) संबंधियों के बीच दूरी मिटा कर सामंजस्य और मिठास ला सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर अपना रूतवा स्थापित कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर तेज दिमाग और नए विचार की वजह से नाम होगा। मोटी कमाई होने की संभावना है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- फिरोजी।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) किसी खास व्यक्ति को अपना दाहिना हाथ बनाकर रख सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांति बनाए रखने के लिए प्रयास की आवश्यकता होगी। किसी काम के वजह से रोमांस को किनारे करना पड़ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर एक बार कोशिश करने की जरूरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- हरा। 
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) एक अहम प्रतिबद्धता दिखाने की तत्काल जरुरत हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर उन्नति होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अपने परियोजना के काम को अंतिम रूप दे सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी। 
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) किसी को शर्मिंदा कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी चीज के लिए एकबार और प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। पैसे की आमदनी बढ़ सकती है। खुद को तंदरुस्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हो सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लेवेन्डर। 
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यस्थल पर किसी को खुद पर हुकूमत न करने दें। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेमी आपके लिए ज्यादा ही उत्सुक होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से आपका आत्मबल ऊंचा रहेगा। आप अपने खर्चे में कटौती कर सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- नीला। 
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको कई लोगों को एक साथ बांधने का प्रयास करने की जरूरत होगी। शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का मौका है। कार्यस्थल पर चल रहा प्रेम प्रसंग अगले पायदान पर जा सकता है। किसी समारोह में अपना नेटवर्क बढ़ा सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- चॉकलेटी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यस्थल पर आपके समर्पण और लगन की जरूरत होगी। पेशेवर मोर्चे पर आप खुद के लिए एक खास मुकाम बना सकते हैं। किसी उपलब्धि के लिए समाजिक मोर्चे पर आपकी तारीफ  की जा सकती है। पढ़ाई में आ रही रूकावटों को दूर कर सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हल्का पर्पल।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) परिस्थिति की परवाह किए बिना अपनी मांग रखना सही नहीं होगा। व्यस्तता के कारण आप परिवार के साथ सुखद समय नहीं बीता पाएंगे। पेशेवर मोर्चे पर आपके कंधे पर किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आ सकती है। अपने आलस से लडऩे की जरुरत है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हरा। 
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) पेशेवर मोर्चे पर आप अपने लिए नई संभावनाएं ढूंढने का प्रयास करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मुट्ठी में कई अवसर हैं पर आप चुनाव करने में देरी की वजह से उसे खो सकते हैं। शादीयोग्य युवाओं को सही जीवनसाथी मिल जाने की संभावना है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- हल्का गुलाबी। 
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) आप अपने सवाभिमान को संतुष्ट करने का सुख ले सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। प्रेमी बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। घर को सही क्रम में व्यवस्थित करने का काम पूरा कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी विषय में प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लेमन। 
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) किसी की मांग को पूरा कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से मिलने की वजह से व्यवसाय को बढ़ाने में फायदा मिलेगा। शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले लोग उज्जवल भविष्य की तलाश कर सकते हैं। कुछ लोगों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है। पूर्व के निवेश से मोटी आमदनी की संभावना है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का पीला। 
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) एक स्पष्ट राय बनाकर आपको जो चाहिए उसे पाने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी के लिए तेज चाल चलने में आप कामयाब हो सकते हैं। समाजिक मोर्चे पर किसी शादी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। किसी के साकारात्मक संकेत से आपके जीवन में प्यार महक सकता है। शुभ अंक -15, शुभ रंग- गहरा नीला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।