मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) प्रॉप्रर्टी खरीदने-बेचने संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। मजबूत इच्छा शक्ति के चलते अच्छी सेहत पाने में कामियाब होंगे। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लोग आपकी किसी इच्छा का विरोध कर सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान की आदत डालें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सदस्य किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) कार्यक्षेत्र पर आपका दिया गया कोई आइडिया लाभ दिलाने वाला साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। परिवार का माहौल शांत रखने के लिए धैर्य बनाएं रखें। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान की आदत डालें। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामयाब होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी के पेपर क्रम से संभाल कर रखें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) अच्छी नेटवर्किंग के चलते कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाएंगे। खानपान के कारण समस्या हो सकती है। पैसों की बचत के बारे में सोचें। गृहणियों के अतिरिक्त कौशल की तारीफ होगी। प्रॉप्रर्टी की कोई डील आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूईश ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। करियर में तरक्की के योग हैं। पारिवारि मामलों में शीर्ष पर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिभा की पहचान होगी। अनुशासनात्मक जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। धन संबंधित मामलों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- हल्का नीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। धन संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद साबित होगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरी में किया गया बदलाव फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ चीजों को लेकर निराश हो सकते हैं। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) परिवार के किसी मामले को सुलझाने के लिए समझदारी से काम लेना होगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कोई आपको अपना दोस्त और मार्गदर्शक बना सकता है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत में सुधार के संकेत हैं। आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी को अपना वाहन देकर मदद कर सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- रॉयल ब्लू।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का कोई बुजुर्ग सबके लिए प्रेरणा बन सकता है। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए समय शुभ है। किसी घर की तलाश खत्म हो सकती है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।