आज का राशिफल (25 जनवरी) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (25 जनवरी)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अपने लोगों के साथ दिन का मजा उठाएंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अपने लोगों के साथ दिन का मजा उठाएंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। घर की मरम्मत के कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है। किसी काम को करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर पर सफलतापूर्वक किसी पार्टी का आयोजन कर पाएंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की इच्छा को पूरा करेंगे। यात्रा के दौरान किसी की कंपनी को खूब एंजॉय करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- मरुन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून) किसी अपॉर्टमेंट का मालिकाना हक मिल सकता है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित परेशानियां कम होंगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- चॉकलेट।
कर्क (CANCER) (22 जून से 22 जुलाई) शहर से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहने के लिए घर की व्यवस्था हो जाएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी व्यवसाय को शुरू करने से पहले आर्थिक स्थिति जांच लें। किसी नापसंद व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) पढ़ाई को लेकर कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर को बिल्डर फ्लोर में बदलते समय सभी कागजात अच्छे से पढ़ लें। किसी बीमारी में घरेलू उपचार फायदेमंद साबित होगा। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। नौकरी में बदलाव के चलते बड़ा वेतन मिल सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में कुछ मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। वजन नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- नारंगी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी चीज के लिए धन का इतंजाम करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर समय कठिन रहेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- मस्टर्ड।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलेगा। किसी करीबी की सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा पर जाना आरामदायक नहीं रहेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) किसी यात्रा के दौरान लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। अपने पसंद के किसी इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। सेहत के लिए दिन अच्छा है। कोई आपसे पैसे की मदद मांग सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर किसी भी प्रकार के मतभेदों से दूर रहें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
मकर (CAPRICORN) (22 दिसंबर से 19 जनवरी) आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी नए घर को व्यवस्थित करने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) किसी नई जगह शिफ्फ्ट हो सकते हैं। गु्रप में पढ़ाई करना फायदेमंद रहेगा। किसी डील को करने में सफ लता मिल सकती है। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की राय से असहमत हो सकते हैं। अपने साथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- इंडिगो।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी सीनियर के कारण आज असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। वजन कम करने के लिए व्यायाम पर ध्यान देंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- डार्क ग्रे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।