मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। किसी सहयोगी के व्यवहार चलते परेशान हो सकते हैं। किसी की मदद करने पर परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-क्रीम।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) व्यायाम कर रहे लोग स्वस्थ खानपान की आदत डालें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नए वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बेज।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी चीज में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर नए लोगों के प्रति सजग रहें। परिवार में किसी बात को लेकर विद्रोह कर सकते हैं। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक-15, शुभ रंग-टरक्वॉइश।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी मंहगी चीज की खरीददारी करेंगे। पढ़ाई में कोई आपको प्रोत्साहित करेगा। शुभ अंक-8, शुभ रंग-इलैक्ट्रिक ग्रे।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) वजन को नियंत्रित करने की कोशिश करें। किसी चीज में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव कम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सहानुभूति की जरुरत है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में समय की जरूरत है। समाज में काफ ी मान-सम्मान पाएंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत को लेकर व्यायाम जरूर करें। धन संबंधित समस्या हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय सही है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करते समय थोड़ा सोच लें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सफेद।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर सेहत को लेकर दिन अच्छा है।कार्यक्षेत्र पर आपकी तारीफ होगी। परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा आ सकता है। किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर के कामों को प्लान बनाकर करने की कोशिश करें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-हरा।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) रियल स्टेट में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों को संभालते समय सतर्क रहें। किसी दूसरे घर में शिफ्ट हो सकते हैं। घर को नए स्टाइल से व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक-1, शुभ रंग-लाइट ब्राउन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अपने बॉस को सैलरी बढ़ाने के लिए सहमत करने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जाएगा। शुभ अंक-6, शुभ रंग-लेवेंडर।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) वजन नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी नई चीज की शुरुआत करेंगे। किसी चालाक रिश्तेदार से सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी ना करें। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सिल्वर।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहतमंद रहने के लिए स्पोर्टस से जुड़ी एक्टिविटी करें। नए व्यापार को शुरु करने से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दिन अच्छा है। मौसम के कारण किसी यात्रा पर जाने से परेशानी हो सकती है। सही घर को ढूंढने के चलते कुंठित महसूस करेंगे। शुभ अंक-7, शुभ रंग-केसरिया।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूर करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई आपका गलत मार्गदर्शन कर सकता है। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मिलना संभव होगा। किसी को नफ रत करना खुद को नुकसान पहुंचाने वाला साबित होगा। शुभ अंक-18, शुभ रंग-पर्पल।