मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। प्राइवेट प्रैक्टिस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मरुन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड से दूर रहें। किसी चीज़ में निवेश करने से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। पढ़ाई का कोई असाइनमेंट पूरा कर संतुष्ठ महसूस करेंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इंडिगो।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत के लिए दिन अच्छा है।धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी प्रतिभा के चलते करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को विकसित करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। धन की बचत करने से फायदा होगा। करियर में चली आ रही परेशानियों का सामना डटकर करेंगे। घर में हो रहे बदलावों की परिवार के लोग तारीफ करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।किसी चीज में निवेश करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी नेटवर्किंग के चलते नए मौके मिलेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर लिया गया निर्णय सही साबित होगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- ऑफ व्हाइट।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर हर परिस्थिति का सामना करेंगे। परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर या अपॉर्टमेंट का मालिकानाहक मिल सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लाल।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) अपने प्रयासों के चलते फि ट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी की गई मदद आपके काफी काम आएगी। परिवार के किसी सदस्य की बुरी आदत छुड़ाने की कोशिश करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों से अच्छा तालमेल रहेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई झगड़ा आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- इंडिगो।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को नजरअंदाज ना करें।किसी डील को करने से लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके विचारों की प्रशंसा होगी। परिवार में आपके प्रयासों के चलते शांति आएगी। किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। पढ़ाई में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- क्रीम।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके विचारों से सहमत होंगे। परिवार के लोग एक साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लेमन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर तय सीमा में काम पूरा करने का दबाव रहेगा। धन संबंधित मामलों में किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास ना करें। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए बदलावों की सभी तारीफ करेंगे। घर के कामों में आपकी मदद की सभी तारीफ करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का अच्छा किराया मिल सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- नारंगी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों में नुकसान हो सकता है। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत करा सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- नेवी ब्लू।