महाराष्ट्र की 7 लोकसभा सीटों पर 55.78 % मतदान

Summary :

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सात सीटों पर बृहस्पतिवार को 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सात सीटों पर बृहस्पतिवार को 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे सम्पन्न हुआ। कभी कांग्रेस का गढ़ रहीं इन सातों सीटों पर कुल 116 उम्मीदवार मैदान में थे।

अधिकारियों ने कहा कि इन सीटों पर करीब 1,33,00,978 लोग मतदान के योग्य थे।

लोकसभा चुनाव 2019 : त्रिपुरा में 78% से ज्यादा मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट पर 61.33 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि भंडारा-गोंदिया में 60.50 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चन्द्रपुर में 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद वर्धा में 55.36 प्रतिशत, यवतमाल-वाशिम में 53.97, नागपुर में 53.13 प्रतिशत और रामटेक (एससी) सीट पर 51.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

नागपुर और चन्द्रपुर से दो केन्द्रीय उम्मीदवार थे। नागपुर से नितिन गडकरी मैदान में थे तो वहीं चन्द्रपुर से हंसराज अहीर ने चुनाव लड़ा।

Desk Team