झारखंड के गढ़वा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिरने से 6 की मौत और करीब 39 लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 45 लोग सवार थे। हादसा होते ही चारो और चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने घटनास्थल से लौटने के बाद यहां बताया कि गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर अन्नराज नावाडीह घाटी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही तेज रफ्तार बस आज तड़के पलट गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक महिला समेत पांच यात्रियों की मौत हो गयी वहीं 40 अन्य यात्री घायल हो गए हैं।
शिवानी तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दे की 20 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिरी थी जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 40 लोग घायल हुए थे। यह हादसा कुल्लू से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित बंजार के पास हुआ था।