लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चरण IV

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

चरण V

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

चरण VI

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चरण VII

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण :

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

LIVE लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार की 40 में से 38 सीटों पर परिणाम घोषित, बीजेपी और जनता दल में टक्कर

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर जीतनराम मांझी और चिराग पासवान,पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कन्हैया कुमार, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव की बिहार की 40 सीटों की मतगणना गुरुवार को जारी है। राज्य के 33 मतगणना केंद्रों पर प्रारंभ हुई मतगणना को लेकर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ नवादा और डिहरी विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती भी गुरुवार को ही हो रही है।
LIVE UPDATES : 

– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर कटिहार लोकसभा सीट पर जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी के हाथों करीब 57,000 वोटों से हार गए हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा के उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराया है। अररिया में भाजपा ने प्रदीप कुमार सिंह ने राजद के सरफराज आलम को हराया है। 
भागलपुर सीट पर जदयू उम्मीदवार अजय मंडल ने इस सीट से सांसद रहे राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 2.66 लाख वोटों से हराया है। पांच साल पहले बुलो मंडल ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को भागलपुर सीट पर मात दी थी। गोपालगंज (आरक्षित) सीट पर जदयू के आलोक कुमार सुमन ने राजद के सुरेंद्र राम को हराया। इस सीट पर 2014 में भाजपा के जनक राम ने जीत दर्ज की थी। 
खगड़िया सीट पर लोजपा के मौजूदा सांसद महबूब अली कैसर ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश सहनी को 2.45 लाख वोटों से हराया। कटिहार सीट पर तारिक अनवर ने 2014 में एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़कर भाजपा के निखिल कुमार चौधरी को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था। अनवर पिछले साल करीब तीन दशक बाद कांग्रेस में लौटे थे। वह लंबे समय तक शरद पवार की राकांपा के सदस्य रहे थे। 

– केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख वोटों से हरा दिया है। राज्यसभा सदस्य प्रसाद को इस सीट पर पड़े कुल वोटों में से 61.85 फीसदी वोट मिले। भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद सिन्हा करीब एक महीने पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में पटना साहिब सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। 
इससे पहले, सिन्हा ने आनन-फानन में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और माहिर रणनीतिकार अमित शाह को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि वे देश के लोगों को सुशासन देंगे।’’ प्रसाद को ‘‘भद्रलोक’’ करार देते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि वह पटना शहर को वाकई स्मार्ट बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे। उन्हें बहुत अहम भूमिका निभानी है, क्योंकि उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी जैसे विभाग हैं।’’ 
बाद में प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्धि एवं विकास लाने के लिए दिए गए निर्णायक जनादेश के लिए भारत के लोगों को मेरा प्रणाम। जय हिंद।’’ 

– बिहार की डेहरी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है जबकि नवादा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भाजपा की सहयोगी जदयू आगे चल रही है। डेहरी सीट पर पहले राजद का कब्जा था। भाजपा के सत्यनारायण सिंह को डेहरी में 72,097 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राजद उम्मीदवार मोहम्मद फिरोज हुसैन को महज 38,104 वोट मिले। 
हुसैन के पिता मोहम्मद इलियास हुसैन ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में डेहरी सीट पर जीत दर्ज की थी। रांची की एक सीबीआई अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में इलियास हुसैन को दोषी ठहराए जाने के कारण के कारण वह विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य हो गए और इसके कारण खाली हुई डेहरी सीट पर उप-चुनाव कराना पड़ा। 
बलात्कार के मामले में राजद उम्मीदवार राज वल्लभ यादव को दोषी ठहराए जाने के कारण खाली हुई नवादा सीट पर जदयू के उम्मीदवार कौशल यादव 5000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार श्रवण कुमार दूसरे और ‘हम’ नेता एवं महागठबंधन के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार सिन्हा तीसरे स्थान पर हैं। 

– केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को इस बार भाजपा ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरू में वह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक थे। 
गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले। साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले और वह तीसरे पायदान पर रहे। बेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 

– सासाराम (SC) सीट से भाजपा उम्मीदवार छेदी पासवान कांग्रेस की मीरा कुमार से 165745 मतों से जीते  

– जमुई (SC) से लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार चिराग कुमार पासवान ने RLD के भूदेव चौधरी को 241049 वोटों के अंतर से हराया।

– बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य में शाम छह बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है : 

दल का नाम                                   विजयी आगे       कुल 
भारतीय जनता पार्टी                           1          16       17 
जनता दल (यूनाइटेड)                   0          16         16 
लोक जन शक्ति पार्टी                   0          06         06 
कांग्रेस                                          0          01       01 
कुल                                                  0          40      40 

– बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों से हराया । 
– बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतों की गणना चल रही है और भाजपा 16 तथा जदयू 15 सीटों पर आगे हैं। 
– महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बुरी तरह पिछड़ने के बाद रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने हार स्वीकार कर ली है। कुशवाहा ने इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, परंतु दोनों सीटों पर वह बड़े अंतर से पिछड़ते जा रहे हैं। 
उन्होंने ट्वीट किया, “महागठबंधन, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के लिए किसी पर आरोप लगाने के बजाए आत्म-मंथन करने का समय है। यह जीत किसी उम्मीदवार या राज्य सरकार में सत्तासीन नेताओं की नहीं, जनता के नब्ज को विपक्ष के नेताओं द्वारा सही से नहीं समझ पाने का नतीजा है।” 
1558604465 kushwaha tweet
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने हार की समीक्षा करने की बात करते हुए लिखा, “आगे की लड़ाई के लिए चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए ठोस और गंभीर रणनीति की आवश्यकता है। बिना समय गंवाए हमें इस ओर बढ़ना है। जनता का निर्णय सर आंखों पर।”
1558604504 upendra tweet


– सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतों की गणना चल रही है और भाजपा 16 तथा जदयू 15 सीटों पर आगे हैं। राज्य में दोपहर दो बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है : 
दल का नाम /                                 विजयी /      आगे /      कुल 
भारतीय जनता पार्टी /                        0 /              16     /      16 
जनता दल (यूनाइटेड)/                  0 /              15     /       15 
लोक जन शक्ति पार्टी/                   0 /              06     /       06 
राष्ट्रीय जनता दल/                          0    /        02 /       02 
कांग्रेस/                                          0   /                01 /       01 
कुल                                                  0   /                40 /       40 

– पटना साहिब से 144249 मतों के अंतर से भाजपा के रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रहे है। 

– बिहार में लोकसभा की 40 में से 37 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और तीन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। 

– बिहार की 40 में से 38 सीटों पर सत्तारुढ़ राजग के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं। भाजपा और जदयू के उम्मीदवार 16-16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं राजग के अन्य घटक दल लोजपा के उम्मीदवार छह सीटों पर आगे चल रहे हैं। राजद उम्मीदवार जहानाबाद और पाटलिपुत्र सीट से आगे चल रहे हैं। 
–  बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतों की गणना चल रही है। 12 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है :  भारतीय जनता पार्टी 16 पर आगे, जनता दल (यूनाइटेड) भी 16 पर और राष्ट्रीय जनता दल 2 पर आगे चल रही है। 

– बेगूसराय : गिरिराज सिंह 232149, कन्हैया कुमार 109556, तनवीर हसन 70483 

– बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर मतगणना चल रही है और 11 बजे तक के रुझान इस प्रकार हैं :    
पार्टी                          /    आगे /   जीत /  कुल
भारतीय जनता पार्टी  :    16   /   00   /   16 
जनता दल (यूनाइटेड) :   16  /    00 /    16 
लोजपा :                         06 /      00   /    06 
राजद :                          02 /      00   /    02 
– बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में राजग 26 लोकसभा सीटों पर आगे है जबकि विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
– मतगणना के दिन गुरुवार को बेगूसराय सीट पर शुरुआती रुझान में राजग प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वामपंथी दलों के साझा प्रत्याशी कन्हैया कुमार से 50 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। इधर, बढ़त बनाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि  वंशवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद और गैर-राष्ट्रवाद, विकास और गैर-विकास, धर्मनिरपेक्ष और छद्म धर्मनिरपेक्ष के बीच था।  
1558556646 giriraj

– रविशंकर प्रसाद और राधा मोहन सिंह सहित चार केंद्रीय मंत्री बिहार में अपनी अपनी लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं, वहीं पाटलिपुत्र से एक अन्य केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव राजद की अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी मीसा भारती से 9,972 मत से पीछे चल रहे हैं। 

– पटना साहिब सीट से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से 36,205 मत से आगे चल रहे हैं। 
– आरा सीट से केंद्रीय मंत्री आर के सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा (माले) के राजू यादव से 9,657 मत से आगे चल रहे हैं। 
– बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे राजद के जगदानंद सिंह से 2,832 मत से आगे चल रहे हैं। 
– पूर्वी चंपारण सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह रालोसपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश कुमार सिंह से 10,975 मत से आगे चल रहे हैं। 

– बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना के रुझानों में राजग 26 लोकसभा सीटों पर आगे है जबकि विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए रुझानों के अनुसार राजग में शामिल भाजपा जहां 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 12 पर आगे है और रामविलास पासवान की लोजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। 

– बिहार में लोकसभा की 40 से 23 सीटों के शुरूआती रुझान में 20 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और दो पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगुवाई वाला महागठबंधन तथा एक पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) का प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। 
पहले दो घंटे में यह प्रत्याशी है आगे 
– राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार मतगणना के पहले दो घंटे में राजग के घटक भाजपा के प्रत्याशी दरभंगा, अररिया, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, बेगूसराय, गया (सु), महाराजगंज और औरंगाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रत्याशी नवादा, खगड़िया, जमुई (सु) और हाजीपुर (सु) तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी मधेपुरा, काराकाट, भागलपुर, गोपालगंज (सु), झंझारपुर और बांका में आगे है। वहीं, महागठबंधन के घटक राजद जहानाबाद और कांग्रेस किशनंगज में बढ़त बनाये हुए है, जबकि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) आरा में आगे है। अब तक की मतगणना में जो दिग्गज पीछे चल रहे हैं उनमें मधेपुरा में शरद यादव, आरा से केन्द्रीय मंत्री राजकुमार सिंह, बेगूसराय में कन्हैया कुमार, पटनासाहिब में फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, पाटलिपुत्र में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती, बांका में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, मधुबनी में डा.शकील अहमद और गया में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रमुख हैं।
 – सीवान से जनता दल यूनाईटेड की कविता सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल की हिना शहाब से 1630 मतों से आगे चल रही हैं।
– सीतामढ़ से जनता दल यूनाईटेड सुनील कुमार पिंटू राष्ट्रीय जनता दल के अर्जुन राय से 42780 मतों से आगे।
– शिवहर से भाजपा उम्मीदवार रामा देवी राष्ट्रीय जनता दल के सैयद फैसल अली से 7941 आगे चल रही हैं।
– बिहार के सारण से भाजपा के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के चंद्रिका राय से 7948 आगे।
– सासाराम (सु) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार छेदी पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मीरा कुमार से 17024 मतों से आगे।
– किशनगंज सेRJD के सैयद मोहम्मद अशरफ कांग्रेस के मोहम्मद जावेद से 14147 मतों से आगे चल रहे हैं।
– मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाईटेड के दिनेश चंद्र यादव राष्ट्रीय जनता दल के शरद यादव से 14745 मतों से आगे।

 खगड़िया से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चौधरी महबूब अली चौधरी विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी से 4848 मतों से आगे।
– कटिहार से जनता दल यूनाईटेड के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तारिक अनवर से 5559 मतों से आगे चल रहे हैं।

– काराकाट से JDU उम्मीदवार महाबली सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा से 2974 मतों से आगे चल रहे हैं।

– गोपालगंज (सु) लोकसभा क्षेत्र से JDU उम्मीदवार डॉ. अलोक कुमार सुमन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्टीय जनता दल के सुरेंद्र राम से 23632 मतों से आगे चल रहे हैं। 

– 17वीं लोकसभा के चुनाव रुझानों में मोदी लहर स्पष्ट नजर आ रही है। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) 15 पर और लोक जनशक्ति पार्टी पांच पर आगे चल रही है।

1556091630 jdu

– दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुल बारी सिद्दीकी से 49260 मतों से आगे चल रहे हैं।

– भागलपुर से JDU उम्मीदवार अजय कुमार मंडल राष्ट्रीय जनता दल के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से 1037 मतों से आगे।

– बांका से जनता दल यूनाईटेड के उम्मीदवार गिरधारी यादव राष्ट्रीय जनता दल के जय प्रकाश नारायण यादव से 2360 मतों से आगे।

– औरंगाबाद से BJP उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद से 1047 मतों से आगे चल रहे हैं।

– आरा से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के उम्मीदवार राजू यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJP के आर के सिंह से 1753 मतों से आगे चल रहे हैं।

– नवादा से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार चंदन सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी RJD की विभा देवी से 4751 मतों से आगे।

– महाराजगंज से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार जर्नादन सिंह सिग्रीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के रंधीर कुमार सिंह 9192 मतों से आगे चल रहे हैं।

– पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से 4086 मतों से आगे चल रहे हैं।
– पश्चिम चंपारण से BJP के उम्मीदवार संजय जायसवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के ब्रजेश कुमार कुशवाहा से 12736 मतों से आगे चल रहे हैं।

– बिहार में लोकसभा की 40 से 09 सीटों के शुरूआती रुझान में आठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और एक पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगुवाई वाले महागठबंधन ने बढ़त बना ली है। 


– पाटलिपुत्र से BJP उम्मीदवार रामकृपाल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी RJD की मीसा भारती से 1543 मतों से आगे चल रहे हैं।
– हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार पशुपति कुमार पारस अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी RJD के शिवचंद्र राम से 2118 मतों से आगे चल रहे हैं।
–  जहानाबाद से राजद के उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी JDU के चंद्रेश्वर प्रसाद से मात्र 75 मतों से आगे चल रहे हैं।

– जमुई (सु) लोकसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार चिराग पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के भूदेव चौधरी से 6685 मतों से आगे चल रहे हैं।

1556093097 chirag paswan 1

 अररिया से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज आलम से 3395 मतों से आगे चल रहे हैं।

 बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कन्हैया कुमार से 3809 मतों से आगे चल रहे हैं।

– बिहार के गया (सु) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार मांझी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी से 4426 मतों से आगे चल रहे हैं।

– गोपालगंज से जनता दल यूनाईटेड के उम्मीदवार आलोक कुमार सुमन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र राम से 3105 मतों से आगे चल रहे हैं। 

– मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय शकील अहमद से 4636 मतों से आगे चल रहे हैं।

  किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जावेद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी AIMIM के अख्तरुल इमाम से 862 मतों से आगे चल रहे हैं।

– झंझारपुर से जनता दल यूनाईटेड के उम्मीदवार रामप्रीत मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गुलाब यादव से 3288 मतों से आगे चल रहे हैं।

– गोपालगंज (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाईटेड के उम्मीदवार डॉ. आलोक कुमार सुमन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र राम से 3105 मतों से आगे चल रहे हैं।

– बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुलबारी सिद्दीकी से 9 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
 बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच़ आऱ श्रीनिवास ने बताया कि मतगणना के लिए केंद्रों पर 125 काउंटिंग ऑब्जर्वर और करीब 17 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 40 लोकसभा क्षेत्रों के 243 विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए वोटों की गिनती अलग-अलग 287 हल में की जाएगी। मतगणना की शुरुआत सर्विस वोटरों के मतों की गिनती के साथ शुरू हो गई है। उन्होनें बताया कि शुरुआती रूझान तो जल्द मिलने लगेंगे, परंतु अधिकारिक परिणाम दोपहर के बाद ही मिलने की संभावना है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को इस मतगणना के बाद कुल 626 प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा। इनमें 570 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। इनमें कई केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हैं। इधर, मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी विशेष व्यवस्था की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।