अकबर रोड का नाम बदलने की मांग करते हुए कुछ लोगों ने अकबर रोड के बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर चिपका दिया। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के पास अकबर रोड के साइन बोर्ड के ऊपर यह पोस्टर चिपकाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली की स्थानीय पुलिस स्पोट पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने साइन बोर्ड पर लगे पोस्टर को हटाया। फिलहाल इस मामले को लेकर दिल्ली जांच में जुट गई है। बता दें कि दिल्ली के अकबर रोड पर ही कांग्रेस का ऑफिस है।
वही , साइन बोर्ड चिपकाने वाले कौन लोग थे इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है लेकिन सूत्रों की मानें तो कुछ छात्रों का हाथ है जो बजरंग दल से जुड़े हैं।
आपको बता दें कि 2015 में दिल्ली की औरंगजेब रोड का नाम नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनडीएमसी) द्वारा बदल दिया गया था। इस रोड का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर कलाम रोड रखा गया था। इस मामले पर खूब विवाद हुआ था और कोर्ट ने भी नाम बदलने का कारण बताने को कहा था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।