राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है और ऐसी खबर है कि राकांपा को अहमदनगर सीट मिल सकती है। शरद पवार नीत राकांपा के पार्टी सूत्र से यह जानकारी शनिवार को मिली।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस और राकांपा नेताओं की बैठक महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के आवास पर रविवार को एक होगी।
महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल ने संवाददाताओं से यहां बातचीत में अहमदनगर और पुणे सहित आठ सीटों को लेकर चल रहा गतिरोध जल्द सुलझ जाने का विश्वास जताया।
PM मोदी 9 जनवरी को महाराष्ट्र के सोलापुर में करेंगे रैली
इससे पहले शनिवार को जयंत पाटिल अहमदनगर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिले थे। नाम न जाहिर करने की शर्त पर राकांपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी को अहमदनगर सीट मिलेगी। कांग्रेस इस सीट की मांग कर रही है क्योंकि विखे पाटिल के बेटे सुजय यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
वकील उज्जवल निकम को जलगांव लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाने पर विचार करने की अटकलबाजियों के बारे में पूछे जाने पर राकांपा के नेता छगन भुजबल ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि वह इच्छुक हैं या नहीं। लेकिन वह एक अच्छे इंसान हैं।’
निकम 1993 मुंबई विस्फोट सहित कई बड़े मामलों में विशेष लोक अभियोजक के रूप में सेवा दे चुके हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से राकांपा 40 सीटों के बंटवारे पर सहमत हो चुकी है। नंदुरबार, रावेर, यवतमाल-वाशिम जालना, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद, पुणे और अहमदनगर सीटों को लेकर चर्चा चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



