प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में नौ जनवरी को एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि मोदी इस अवसर पर राज्य सरकार की कुछ विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
पार्टी के सूत्र ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे।
झारखंड : कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस – PM मोदी
भाजपा सूत्र ने बताया कि मोदी और शाह के राज्य के दौरे से यह संकेत मिलता है कि पार्टी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों में जुट गयी है।
इस सप्ताह की शुरुआत में शाह ने पार्टी के महाराष्ट्र के सांसदों से कथित तौर पर कहा था कि अगर शिवसेना के साथ गठबंधन संभव नहीं हो पाता है तो वह चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार हो जाएं।
भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र में शिव सेना के साथ गठबंधन में है। शिव सेना भाजपा की आलोचना करती रहती है और उसके नेता लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कर चुके हैं।