मानसून सत्र शुरू होने से पहले मेडिकल टेस्ट के लिए अमित शाह अस्पताल में हुए भर्ती, AIIMS ने जारी किया बयान

Summary :

एम्स ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री को संसद सत्र शुरू होने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए एक या दो दिन के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मेडिकल जांच के लिए एक बार फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए एम्स में एक-दो दिन के लिए भर्ती किया गया है।
एम्स ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री को संसद सत्र शुरू होने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए एक या दो दिन के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। शाह को दो अगस्त को कोरोना संक्रमित होने पर गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। 
कोरोना को मात देकर वह 14 अगस्त को घर आ गए थे किंतु वायरस के बाद की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह 18 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे और उन्हें 30 अगस्त को छुट्टी मिली थी। एम्स का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के समय ही उन्हें मेडिकल जांच कराने की सलाह दी गयी थी, जिसे मानते हुए वह दोबारा एम्स में भर्ती हुए हैं।

Desk Team