केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह 82 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने के बाद मांगे राम गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह 7 : 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मांगे राम गर्ग के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। रविवार को यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगे राम गर्ग एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। मांगे राम गर्ग के निधन से पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खो दिया है।
आडवाणी, स्वराज ने शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल गर्ग के निधन पर शोक जताया है। मांगे राम गर्ग गंभीर रूप से बीमार थे और पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्शन हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘श्री मांगे लाल जैसे नेता किसी भी दल के लिए संपत्ति होते हैं। वे जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं और विभिन्न प्रकार से सेवा करते हुए विभिन्न लोगों का जीवन प्रभावित करते हैं। गर्ग जी द्वारा किए गए अच्छे काम वर्षो तक याद किए जाएंगे।
BJP को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन
गर्ग 2003 में वजीरपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। वे 2008 में कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता से इसी सीट पर हार गए थे। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोकसभा सांसद हंस राज हंस ने भी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली में 14 पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया है।