भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी अध्यक्ष की “विशाल” रैली से परेशान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसके कार्यकर्ताओं को “आतंकित’’ करना शुरू कर दिया है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शाह की रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाया।
लोकपाल का नाम सुझाने के लिए गठित समिति की हुई पहली बैठक
वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांथी में टीएमसी के स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गुस्साए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया और झड़प शुरू हो गई।
दोनों पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में शाह की रैली के बाद हुई झड़प में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई।
पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बेहद चिंतित ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामान्य लोगों को आतंकित करना शुरू कर दिया है। यह साफ है कि उन्होंने जनादेश खो दिया है।”
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के इशारे पर राज्य में “तालिबानी ताकतें” काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में लोकतंत्र “बचाने” के लिए राज्य में एकजुट विपक्ष रैली आयोजित की थी और पूछा, “क्या उनके लिए यही लोकतंत्र है।”
पात्रा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मैं उनकी रैली में शामिल हुई पार्टियों से पूछना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई हिंसा पर उनका पक्ष क्या है।”


Download Android App
Download iOS App




