पटना : मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आज जदयू नेता एवं जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष विद्यानंद सिंह एवं नगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक सिंह जी के नेतृत्व में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डा.अशोक चौधरी के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण किया साथ ही फुलवारी शरीफ कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मो अदीब रजा सर्वर के नेत्रित्व में फुलवारी शरीफ के वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने डा. चौधरी के नेतृत्व में जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर डा.चौधरी ने कहा की कांग्रेस पार्टी में जमीन से जुड़े मजबूत कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं मिलती है, उन्हें अपमानित किया जाता है। हाल ही में कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी की गयी जिसमे वैसे लोग सदस्य बन गए जिनके पास कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं। पार्टी के लिए काम करने वाले नेता इससे काफी आहत हैं और अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप चौधरी, रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर भी मौजूद थे।
आज जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुजफ्फरपुर जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा पूनम कुमारी, अजय कुमार चौधरी, प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी कांटी के अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी मरवन के अध्यक्ष प्रो. राज किशोर सिंह, प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी औराई के अध्यक्ष मो अब्दुल गफ्फार, प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी कटरा के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, अशोक कुमार झा, महताब आलम, दिनेश दास रिंकू देवी, नीलू शाही, उर्मिला देवी, अमरेन्द्र प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।