मुंबई : प्रदेश सचिवालय में चूहों को मारने पर सवाल उठाने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय(सीएमओ) पर चाय और स्नैक्स के बिल बढाने का आरोप लगाया। सूचना का अधिकार( आरटीआई) कानून के जरिये प्राप्त दस्तावेजों का हवाला देते हुए मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय और स्नैक्स के बिलों में577 प्रतिशत की बढोत्तरी की गई है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ मुख्यमंत्री कौन सी चाय पी रहे हैं?’’
कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘‘ आरटीआई से प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय और स्नैक्स पर खर्च2015 . 16 में करीब58 लाख रुपये से बढकर2017 . 18 में3 . 34 करोड़ रुपये हो गया यानी इसमें नाटकीय रूप से577 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई।’’ निरूपम के इन ताजा आरोपों से पहले राज्य सचिवालय‘ मंत्रालय’ में चूहों को मारने के अनुबंध में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ देवेंद्र फडणवीस कौन सी चाय पी रहे हैं? हमने ग्रीन टी, येलो टी और ऐसी अन्य टी सुनी हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि फडणवीस किसी तरह से गोल्डन टी( सोने की चाय) पी रहे हैं। जब महाराष्ट्र में किसान रोजाना मर रहे हैं तो मैं चाय पर इस तरह के भारी खर्च की कल्पना नहीं कर सकता।’’
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ