हिमाचल प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करती है जबकि उसके खुद के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी लॉफिंग क्लब बन गई है। हिमाचल में चुनावों की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार के अपने पहले दौरे पर आये प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को आधार बनाकर कांग्रेस को आड़ हाथ लिया। मोदी ने कांगड़ और पोंटा साहिब में जनसभाओं को संबोधित किया और चीन के साथ डोकलाम गतिरोध, कश्मीर और सेना समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने नौ नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपने भाषणों में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पोंटा साहिब की रैली में कहा, खजाने पर अब कोई पंजा नहीं मार सकेगा। वहीं प्रधानमंत्री ने कांगड़ में कहा कि यह महात्मा गांधी या स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति की कांग्रेस है। प्रधानमंत्री ने कांगड़ के रैहन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने हिमाचल को लूटा उन्हें विदाई देने का वक्त आ गया है। जनता हिमाचल में रिकार्ड तोड़ मतों से भाजपा सरकार बनाये। तभी कांग्रेस को सबक मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि चुनाव में हराकर कांग्रेस को सजा देनी चाहिए। कांग्रेस महात्मा गांधी वाली पार्टी नहीं रही। कांग्रेस जातिवाद का जहर फैलाने वाली बन गई है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हिम्मत की दाद देनी पड़गी। कुछ नहीं बचा है, लेकिन फिर भी जनता को सफाई देते जा रहे हैं। मुझे लग रहा है कि कांग्रेस अब एक लाफिंग क्लब बन गयी है। आपके मुख्यमंत्री किस मुद्दे पर जमानत पर हैं। उन पर गंभीर आरोप लगे हैं, इसके बावजूद वे अपनी पार्टी का घोषणापत्र दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार के प्रति उनका रूख कतई बर्दाश्त नहीं करने का होगा। अब बताइए, ये उनकी हिम्मत ही तो है। कोई और दल का नेता होता तो मुंह छिपाकर भाग जाता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़ हुई सोच का नमूना है। उन्होंने कहा कि नेहरू के समय पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जैसे नेताओं के प्रयासों से कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए जनसंघ का जन्म हुआ। वे (कांग्रेस के नेता) कहते थे कि जनसंघ को उखाड़ फेकेंगे लेकिन हमने कीचड़ में भी कमल खिलाया। अब हम सड़ सोच से देश को मुक्त कराएंगे।