कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जा रही हैं। उनके के साथ राहुल गांध भी जाएंगे। हालांकि, राहुल अगले हफ्ते तक भारत वापस लौट आएंगे। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।’’ बता दें, चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई सोनिया गांधी और उनके साथ राहुल गांधी सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के पहले चरम में शामिल नहीं होंगे।
Congress President, Smt. Sonia Gandhi is travelling today onwards for a routine follow up & medical check up, which was deferred due to the pandemic.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 12, 2020
She is accompanied by Sh. Rahul Gandhi.
We take this opportunity to thank everyone for their concern & good wishes.
इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को संगठन में सोनिया ने व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। इस बदलाव में पार्टी के कई बड़े नेताओं को अपने पद से हटा दिया था। इस बदलाव में सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ है। सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा हैं।