भोपाल : मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस द्वारा समन्वय समिति का अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बनाये जाने पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि इस फैसले ने बता दिया कि कांग्रेस नेतृत्व के स्तर पर अब भी वहीं खड़ी है, जहां तीन दशक पहले थी।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आज इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्री सिंह का मध्य प्रदेश की राजनीति में पुन: आगमन पर स्वागत है, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विकास यात्रा की तुलना 2003 के मध्यप्रदेश से करने का जो प्रचार अभियान चलाया है वह निश्चित ही इस फैसले से और अधिक मुखरता से आगे बढ़गा। उन्होंने कहा कि श्री सिंह कांग्रेस के कुशासन के संदर्भ हैं और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के प्रसंग।
कांग्रेस के निर्णय ये उजागर करते हैं कि वह आज भी नेतृत्व के स्तर पर वहीं खड़ है जहां तीन दशक पहले थी। थके चेहरों को कांग्रेसी चुनावी अभियान की बागडोर दी गई है। पिछले 15 वर्षों में नए नेतृत्व का निर्माण कांग्रेस में नहीं हुआ, युवा नेतृत्व के नाम महज वंशवादी और राजा महाराजाओं के परिवार के वारिस ही हैं। सिंह 1993 से 2003 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्ष 2003 में भाजपा ने प्रदेश की सड़कों, बिजली और पानी की खराब स्थिति को मुख्य मुद्दा बनाया था, जिसके बाद भाजपा को सत्ता हासिल हुई थी।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।