देश में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के 44,281 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामले 86 लाख के पार कर गए हैं। बीते 24 घंटे में 512 मरीजों की मौत के साथ आंकड़ा बढ़कर 1,27,571 हो गया है। वहीं 10 नवंबर तक देश में कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा 12 करोड़ के पार पहुंच गया।
बुधवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल 86,36,012 मामले हो चुके हैं। उनमें से 4,94,657 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 44,281 केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक 80,13,784 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीते 24 घंटे में 50,326 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
कोविड-19 की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में मंगलवार तक कुल जांच का आंकड़ा12 करोड़ के पार तक पहुंच गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़कर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
TOP 5 NEWS 11 NOVEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि दस नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ 12 करोड़ सात लाख 69 हजार 151 पर पहुंच गया है। इससे पहले नौ नवंबर को 11 लाख 53 हजार 294 नमूनों की जांच की गई।
देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 87 हजार 329 पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस के बड़ स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।