नई दिल्ली: दिल्ली बनती जा रही है अपराधों की राजधानी। आज दिनदिहाडे राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में गैंगवार हुआ। इस गैंगवार में टिल्लू और गोगी गैंग के बीच गोली चली, जिसमें एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई है और 2-3 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि दोनों गैंगों के लोग स्कोर्पियो और फॉर्च्यूनर में थे। बाद में फॉर्च्यूनर कार सवार फरार हो गये और मौके से एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है।
इस फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी है जिसमें 2 राहगीर हैं। मृतकों में एक महिला, एक बाइक सवार पुरूष है। जबकि तीन लोग जिन्हें टारगेट किया गया था उन्हें भी गोली लगी है। एक चश्मदीद की माने तो जिस जगह फायरिंग हई है वहां एक जिम है। स्कार्पियो सवार लड़के हर रोज जिम आते हैं। जैसे ही वो आज जिम से निकल रहे थे तभी एक फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गोगी नाम का बदमाश अलीपुर का रहने वाला है इसके ऊपर कई केस दर्ज हैं और इस समय यह फरार चल रहा है। दूसरा गैंग गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया है जो दिल्ली के ताजपुर गांव का है। ये फ़िलहाल जेल में है. इस पर भी हत्या लूट उगाही के दर्जनों मामले दर्ज हैं। गोगी और टिल्लू गैंग के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी है।
ये गैंगवार की घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई. हमलावर शूटर एक फॉच्यूनर एसयूवी से आए थे। इन शूटरों ने अचानक कुछ लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, उनकी ओर गोलियां चलाना शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को बुराड़ी में गैंगवार के तहत हुई गोलीबारी में गोगी खुद मौजूद था और जेल में बंद टिलू गैंग के लोगों को मारने आया था। दोनों के बीच इससे पहले दिल्ली के बाहरी इलाके रोहिणी में भी कई वारदाते हो चुकी हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।