सफल बैंकर से राजनेता बनीं मीरा सान्याल का मुंबई में निधन हो गया। आपको बता दे कि वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं। बैंकिंग छोड़कर राजनीति में आने वाली मीरा सान्याल का निधन 58 साल की उम्र में हुआ।
बता दे कि रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रहीं सान्याल नौकरी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुंबई दक्षिण सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गई थीं।
ममता ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- राजनीतिक फायदे के लिये CBI का दुरुपयोग कर रही है
आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा कि देश ने एक तेज आर्थिक मस्तिष्क और एक कोमल आत्मा को खो दिया है।
वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया कि सान्याल के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। अफसोस के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं।