BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

पूर्व IAS अधिकारी शशिकांत सेंथिल कांग्रेस में होने जा रहे हैं शामिल

पूर्व आईएएस अधिकारी एस शशिकांत सेंथिल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने पिछले साल यह कहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था कि लोकतंत्र से ‘समझौता’ किया जा रहा है। सेंथिल 2009 के कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे और वह पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़कर सरकार के विरोध में, खास तौर पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए कई प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। 2019 में अपने इस्तीफे के दौरन वह दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त थे।

उन्होंने सेवा से इस्तीफे के वक्त कहा था कि ‘विविधता से भरे हमारे लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे के साथ अप्रत्याशित तरीके से समझौता किया जा रहा है।’’आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने एक बयान में कहा कि ‘ कांग्रेस पार्टी भारत और दुनिया के सामने 21वीं सदी में पेश आ रही चुनौतियों से अवगत है और वह देश की जनता के साथ मिलकर उसका समाधान खोजने को तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में इस संगठन (कांग्रेस पार्टी) को मजबूत करने तथा संविधान का संदेश देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे। पूर्व नौकरशाह ने कहा कि तमिलनाडु विभाजनकारी शक्तियों का आखिरी ‘मोर्चा’ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग हमेशा ही ‘समाजिक समता’ में विश्वास करते आए हैं और वह अपनी आखिरी सांस तक तमिलनाडु के उन मूल्यों के साथ खड़े रहेंगे।