लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आम आदमी पार्टी का आरोप : भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण, देश आक्रोशित

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारत चीन सीमा जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ बोल रही है जो बेहद दुर्भाज्ञपूर्ण है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारत चीन सीमा जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ बोल रही है जो बेहद दुर्भाज्ञपूर्ण है। संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर सरकार का रवैया बेहद ही दुर्भाज्ञपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से देश कुछ सवालों का जवाब चाहता है। भारत-चीन सीमा पर हुई घटना को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है? दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न बुलाना, केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है। 
आप सांसद ने कहा कि आज भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बैठक करने जा रहे हैं, परंतु उससे पहले कुछ सवाल हैं, जिनका देश जवाब चाहता है। काफी लंबे समय से भारत-चीन सीमा विवाद चल रहा है। यह खबर भी सुनने में आई कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी चली। इसके बावजूद एक ऐसी घटना घटी, जिसको लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। देश के लोगों के मन में गुस्सा है। कई प्रकार के प्रश्न जनता के मन में उठ रहे हैं, परंतु केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का जो रवैया रहा है, वह अत्यंत दुर्भाज्ञपूर्ण है। पहले केंद्र सरकार ने कहा कि हमारे तीन जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु कल मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने दस भारतीय सैनिकों को रिहा किया। 
उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रश्न पूछते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है? उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है। जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। 
संजय सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार बताए कि आखिर किस कारण से हमारे जवानों को बंधक बनाए जाने की खबर भाजपा सरकार ने छिपाई? आखिर किस कारण से पहले शहीद जवानों की संख्या तीन बताई गई और बाद में 20 जवान शहीद बताए गए। देश की जनता बहुत आक्रोश में है और देश की जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से सच जानना चाहती है? 
सिंह ने कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है और हम जवानों की शहादत पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करना चाहते। हम अपने देश के जवानों के साथ खड़ हैं, परंतु देश की जनता भारत और चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दें। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के साथ खड़े है। 
उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने जो कुर्बानी दी है, वह मांग करती है कि भारत की जो जमीन चीन ने कब्जा कर ली है, भारत सरकार उसे चीन से वापस छीन कर लाए और एक अप्रैल से पहले जो सीमा पर स्थितियां थी, वही परिस्थितियां एक बार फिर से बहाल की जाए। जो हमारा हिस्सा था, उसे आजाद कराया जाए। इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
उन्होंने दिल्ली में होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में श्री केजरीवाल को न्यौता न दिए जाने के मुद्दे पर अपना मत रखते हुए कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में न बुलाना केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है और पूरा देश उनकी इस घृणित मानसिकता को देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।