राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने प्रदेशवासियों को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद मिलाद – उन – नबी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने शुभकामना संदेश में कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने विश्व शांति, भाई-चारे और सभी धर्मों का आदर और सम्मान करने की शिक्षा दी है।
उन्होंने इस मौके पर युवाओं से आव्हान किया कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षा और उपदेशों को आत्मसात कर शांति, अहिंसा तथा विकास के मार्ग को अपनाकर देश के नव-निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेश भाई-चारे, सहनशीलता और सहिष्णुता की प्रेरणा देते हैं।
उनके उपदेश मानव कल्याण के आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रदेशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने भाई-चारे, विश्व शांति और सभी धर्मों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की शिक्षा दी है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षा को आत्मसात करें तथा शांति, अहिंसा और विकास की भावना से देश के नव निर्माण में जुट जायें।