भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधीजी का सत्य एवं अहिंसा का मार्ग आज भी उतने ही शाश्वत हैं जितने दशकों पहले थे। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
पूज्य बापू के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर पूर्ण निष्ठा के साथ चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। pic.twitter.com/WP7tzLdLhN
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 30, 2020
उन्होंने कहा कि पूज्य बापू के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर पूर्ण निष्ठा के साथ चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। गृह मंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘ महात्मा गांधी जी के विचार आज भी उतने ही शाश्वत हैं जितने दशकों पहले थे।
महात्मा गांधी जी के विचार आज भी उतने ही शाश्वत हैं जितने दशकों पहले थे। उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छ भारत के गांधी जी के सपने को आज साकार करने का काम मोदी जी ने किया है।
गांधी जी को कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/gQuqBRs3Lv
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2020
उन्होंने न सिर्फ भारत को, बल्कि समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।’’ उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ स्वच्छ भारत के गांधी जी के सपने को आज साकार करने का काम मोदी जी ने किया है। गांधी जी को कोटि-कोटि नमन।’’ गौरतलब है कि महात्मा गांधी की आज ही के दिन 1948 में हत्या कर दी गई थी।