गृह मंत्रालय संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच बृहस्पतिवार की शाम देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगा। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बैठक में गृह मंत्रालय द्वारा देश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। देशभर में नागरिकता संशोधित कानून को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में आज संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन काफी प्रदर्शन हुआ।
CAA विरोध प्रदर्शन : लखनऊ और संभल में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग, इंटरनेट सेवा बंद
मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में आज भी प्रदर्शन हुए। लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में और संभल में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की।


Download Android App
Download iOS App



